दुनिया

Monkeypox Virus: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक पहुंचा मंकीपॉक्स वायरस, 2 और मामले आए सामने; कड़ी निगरानी और सीमा जांच के आदेश

Monkeypox Virus: एमपॉक्स के रूप में जाना जानें वाला मंकीपॉक्स वायरस अब भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में मंकीपॉक्स वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। सरकार ने सख्त निगरानी के आदेश जारी किए है।

Image

पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के 2 और मामले आए सामने

Photo : ANI

Monkeypox Virus: पाकिस्तान में मंकीपॉक्स वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। जिसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने हवाई अड्डों सहित सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी निगरानी और एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया है। सीमा स्वास्थ्य सेवा पाकिस्तान ने संबंधित अधिकारियों को मंकीपॉक्स के प्रसार की जांच के लिए सख्त निगरानी और एहतियाती उपाय करने के लिए एक पत्र जारी किया।

WHO ने एमपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

बता दें, वायरस को एमपॉक्स के रूप में भी जाना जाता है, जिसने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और अफ्रीका में इसके पड़ोसी देशों में सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। खैबर-पख्तूनख्वा (KP) स्वास्थ्य विभाग ने प्रांत में दो एमपॉक्स मामलों की पुष्टि की। खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक सलीम खान ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आने वाले यात्रियों में वायरल संक्रमण का पता चला था। उन्होंने कहा कि तीसरे मरीज के नमूने पुष्टि के लिए इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) भेजे गए हैं। सीमा अधिकारियों को हवाई अड्डों सहित सभी प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की जांच में सुधार करने और संदिग्ध चोटों या संबंधित लक्षणों वाले यात्रियों को अलग करने और रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) के प्रवक्ता के अनुसार, कराची सहित देश भर के हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया चल रही थी। हवाई अड्डा प्रशासन NCOC के निर्देशों का कार्यान्वयन सुनिश्चित कर रहा है। सीमा स्वास्थ्य सेवाओं ने संदिग्ध यात्रियों के लिए एक आइसोलेशन रूम स्थापित किया है। लक्षण होने पर, नमूना लैब टेस्ट के लिए भेजा जाता है।

2023 में दुनियाभर में 27000 से ज्यादा मामले आए थे सामने

बता दें, जनवरी 2023 में मौजूदा प्रकोप शुरू होने के बाद से DR कांगो में 27000 से अधिक मामले और 1100 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। हाल ही में, स्वीडन ने भी mpox के अधिक संक्रामक स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि की, जो अफ्रीका के बाहर स्ट्रेन का पहला मामला था। इसके बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने प्रभावित देशों से मंकीपॉक्स के प्रकोप से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया और सभी देशों से मौजूदा प्रकोप से निपटने का आह्वान किया। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने एमपॉक्स वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए निगरानी बढ़ाने, डेटा साझा करने और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article