दुनिया

Earthquake Hits China: चीन के किंघई प्रांत में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता

Earthquake Hits China: चीन के किंघई प्रांत में आया भूकंप

Image

ताइवान के बाद अब चीन में आया भूकंप, 5.5 रही तीव्रता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Earthquake Hits China: चीन के किंघई प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। चाइना आर्थक्वेक नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:39 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत के मांग्या शहर में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। यह भूकंप ताइवान में बुधवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके के एक दिन बाद आया है, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण जापान और फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया। ताइपे के केंद्रीय मौसम प्रशासन के भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक वू चिएन-फू ने कहा कि सितंबर 1999 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद से यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था, जिसमें द्वीप के इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा में लगभग 2400 लोग मारे गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article