दुनिया

खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जयशंकर, तारिक रहमान को सौंपा PM मोदी का शोक संदेश

Former Bangladesh PM Khaleda Zia Funeral: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया, जो तारिक रहमान की मां हैं, के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।

India Bangladesh

जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से की मुलाकात (फोटो साभार: @MEAIndia)

Photo : Twitter

Former Bangladesh PM Khaleda Zia Funeral: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया, जो तारिक रहमान की मां हैं, के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।

जयशंकर ने तारिक रहमान को सौंपा PM का पत्र

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और तारिक रहमान के बीच मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। बकौल विदेश मंत्रालय, ढाका पहुंचने पर जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया एक पत्र भी सौंपा।

सनद रहे कि खालिदा जिया का अंतिम संस्कार मानिक मियां एवेन्यू में होगा जिसमें विदेशी गणमान्य व्यक्तियों, नेताओं और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। अंतिम संस्कार के बाद खालिदा को राजकीय सम्मान के साथ लगभग 3:30 बजे उनके पति, दिवंगत राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी जियाउर रहमान की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article