दुनिया

ईरान को सता रहा अमेरिकी हमलों का डर! जयशंकर और अराघची के बीच हुई बात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Iran Tension: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच बुधवार देर शाम फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत की जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की उभरती स्थिति पर चर्चा की।”

Image

जयशंकर ने ईरान के सैयद अब्बास अराघची से की बात (फाइल फोटो साभार: @IRIMFA_EN)

Photo : Twitter

Iran Tension: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच बुधवार देर शाम फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान में तेजी से बदलती स्थिति पर चर्चा की।

इस बातचीत की जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की उभरती स्थिति पर चर्चा की।”

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब भारत सरकार ने ईरान में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक और यात्रा परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है। सरकारी एडवाइजरी में कहा गया है, “ईरान में जारी हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की यात्रा से सख्ती से बचने की सलाह दी जाती है।”

इससे पहले 5 जनवरी को भी भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी थी। विदेश मंत्रालय ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वे प्रदर्शन और विरोध स्थलों से दूर रहें, स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखें और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल्स को नियमित रूप से फॉलो करें।

'तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय'

साथ ही, ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीयों को दूतावास में पंजीकरण कराने की भी सलाह दी गई है, यदि उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है। बता दें कि ईरान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की मौत की खबर है। इससे न केवल देश के भीतर बल्कि पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस बीच, अमेरिका ने अपने नागरिकों को “तुरंत ईरान छोड़ने” की सलाह दी है। अमेरिकी प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वे आर्मेनिया या तुर्की के रास्ते ईरान से निकलने पर विचार करें।

ईरान में स्थित अमेरिकी वर्चुअल एंबेसी द्वारा जारी सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है कि देशभर में प्रदर्शन तेज हो रहे हैं और ये हिंसक रूप ले सकते हैं। इसके चलते गिरफ्तारी, चोट, सुरक्षा सख्ती, सड़कों के बंद होने, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवाओं पर रोक जैसी स्थितियां बनी हुई हैं।

अलर्ट में यह भी बताया गया है कि कई एयरलाइंस ने ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है और कुछ ने 16 जनवरी तक सेवाएं निलंबित कर रखी हैं। कुल मिलाकर, ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article