दुनिया

VIDEO: ट्रंप के कान में फुसफुसाते नजर आए 'बदहाल' PAK के शहबाज; बोर्ड ऑफ पीस की हुई शुरुआत; खेला नया दांव

Davos 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में बोर्ड ऑफ पीस की आधिकारिक शुरुआत की। ट्रंप और बोर्ड ऑफ पीस के अन्य सदस्य देशों के नेताओं ने हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप से मुलाकात की और शहबाज को ट्रंप के कान में फुसफुसाते हुए देखा गया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Photo : ANI

Davos 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान, शहबाज शरीफ को ट्रंप के कान में कुछ फुसफुसाते हुए देखा गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्रंप और शहबाज की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। बकौल एजेंसी, शहबाज और ट्रंप ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद शहबाज ने ट्रंप के कान में कुछ कहा, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ी संजीदगी के साथ सुना और फिर हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए। इसके बाद सामने बैठे व्यक्ति की ओर इशारा करने के बाद दोनों मुस्कुराने लगे।

बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत

ट्रंप ने दावोस में बोर्ड ऑफ पीस की आधिकारिक शुरुआत की। ट्रंप और बोर्ड ऑफ पीस के अन्य सदस्य देशों के नेताओं ने हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा लिया जिनमें शहबाज शरीफ भी शामिल रहे। इस दौरान ट्रंप ने शहबाज शरीफ की तारीफ की और भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाने का श्रेय लिया जिसे दिल्ली खारिज करता आया है।

ट्रंप ने कहा, ''आज दुनिया एक साल पहले के अधिक समृद्ध, सुरक्षित और कहीं अधिक शांतिपूर्ण है। हमने कई संघर्ष खत्म किए। बहुत से लोग और मैं भी यह नहीं जानते थे कि इनमें से कुछ युद्ध अब तक चल रहे थे। एक संघर्ष 32 सालों से जारी था, दूसरा 35 और एक अन्य 37 सालों से... हमें बहुत खुशी हुई कि हमने भारत और पाकिस्तान के बीच शुरु हुए युद्ध को रुकवा दिया। मुझे बहुत सम्मानित महसूस हुआ जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत बुरी चीजें होने से पहले इसे रुकवाकर एक शायद दो करोड़ लोगों की जान बचाई।''

8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

ट्रंप ने आगे अपने संबोधन में 8 युद्ध रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति है। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हो सकता है। हमने 8 युद्ध रुकवा दिए हैं। मुझे लगता है कि एक और जल्द ही होने वाला

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article