दुनिया

बदहाल पाकिस्तान में ड्यूटी से लौट रहे जजों के काफिले पर आतंकवादी हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत

Terror Attack: पाकिस्तान के ​खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल में ड्यूटी करके लौट रहे न्यायाधीशों के एक काफिले पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

Image

पाकिस्तान में आतंकवादी हमला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • घात लगाकर आतंकवादियों ने किया हमला।
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई हमला।
  • आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की हुई मौत।

Terror Attack: आतंकवादियों ने शुक्रवार को अशांत उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में ड्यूटी करके घर लौट रहे न्यायाधीशों के एक काफिले पर हमला कर दिया। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में टैंक मार्क पर हुआ है।

आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में टैंक जिले की अदालतों में ड्यूटी के बाद न्यायाधीशों का काफिला जब उनके घरों की ओर जा रहा था तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

दो पुलिसकर्मियों की मौत

न्यायाधीशों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियो की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल बताए जा रहे हैं। टैंक-डीआई खान मार्ग पर पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में काफिले में न्यायाधीशों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इस बीच प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने न्यायाधीशों के वाहनों पर हमले की निंदा करते हुए रिपोर्ट तलब की है। गंडापुर ने दो पुलिसकर्मियों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायाधीशों के लिए सुरक्षा घेरा मजबूत करने का भी आह्वान किया। नेशनल असेंबली में प्रस्तुत गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में वर्ष 2023 में 1,514 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 2,922 लोग मारे गए।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article