दुनिया

हिंद महासागर के बीचोंबीच डूबा मछली पकड़ने वाला चीनी जहाज, सवार सभी 39 लोग लापता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 02:22 PM IST

चीन का गहरे समुद्र में मछली पकड़ने का जहाज मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे (बीजिंग समयानुसार) मध्य हिंद महासागर में पलट गया। लापता लोगों की तलाश जारी है।

Image

हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज

Photo : IANS

Chinese Fishing Vessel Capsizes: हिंद महासागर के बीचोंबीच मंगलवार को चीन का मछली पकड़ने का जहाज पलट गया और उसमें सवार सभी 39 लोग लापता हैं। सीजीटीएन ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल के सदस्यों में 17 चीनी नागरिक, 17 इंडोनेशिया के और पांच फिलीपींस के नागरिक शामिल थे। सीजीटीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक कोई लापता व्यक्ति नहीं मिला है। लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है।

चीन का गहरे समुद्र में मछली पकड़ने का जहाज मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे (बीजिंग समयानुसार) मध्य हिंद महासागर में पलट गया। सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिंद महासागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले एक चीनी जहाज के पलट जाने के बाद बचाव का आदेश दिया है।

सीजीटीएन ने बताया कि शी जिनपिंग ने चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, चीनी परिवहन मंत्रालय और शेडोंग प्रांत को स्थिति को संभालने और अतिरिक्त बचाव बलों को तैनात करने के लिए तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया। शी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता के बीच समन्वय की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि समाचार रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय और विदेशों में प्रासंगिक दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के समन्वय के लिए संबंधित स्थानीय दलों के साथ संपर्क मजबूत करना चाहिए। उन्होंने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दूर के क्षेत्रों के संचालन के लिए सुरक्षा जोखिम को लेकर पूर्व चेतावनी अलर्ट को मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article