दुनिया

Watch Video: पाकिस्तानी लड़कियों का China' देह व्यापार' के लिए कर रहा इस्तेमाल !

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 18, 2023, 04:41 PM IST

Pakistani girl prostitution in China: पाकिस्तान का दोस्त चीन देह व्यापार के लिए पाकिस्तानी लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है, ऐसा रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है।

Pakistani girl prostitution: चीन शादी के नाम पर मानव तस्करी कर रहा है और पाकिस्तान इसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वो उसके कर्ज के बोझ तले दबा है। गौर हो कि पाकिस्तान (Pakistan) एक तरफ जहां अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है वहां की अर्थव्यवस्था डूब चुकी है, वहां के लोगों के पास रोटी के लाले पड़े हैं।

ऐसे में उसका सबसे जिगरी दोस्त चीन उसकी मदद करने के बजाय हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, CPEC यानी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा जैसे बुनियादी ढांचे को बनाने के पीछे चीन की मंशा साफ होती जा रही है, इसी प्रोजेक्ट का फायदा उठाकर चीन अब पाकिस्तान से महिलाओं की तस्करी कर रहा है।

गौर हो कि पाकिस्तान पर चीन का भारी कर्जा है और ये बढ़ता ही जा रहा है जिसे पाक को चुकाना है, इस बात को देखते हुए पाकिस्तान इस मुद्दे पर अपनी जुबान चाहकर भी नहीं खोल पा रहा है, और कहते तो यहां तक हैं कि अंदरखाने से वो अपने देश की लड़कियों की तस्करी में भी मदद कर रहा है।

फर्जी कारोबारी दस्तावेजों की आड़ में ये काम

बताते हैं चीनी लोग फर्जी कारोबारी दस्तावेजों की आड़ में इस काम को अंजाम दे रहे हैं और इसके लिए फर्जी कारोबारी दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा है जिसकी सहायता से पाकिस्तानी लड़कियों को चीन ले जाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article