दुनिया

कनाडा के PM कार्नी ने भारत-PAK सीजफायर के लिए ट्रंप को दिया श्रेय, बताया 'बदलाव लाने वाला' अमेरिकी राष्ट्रपति

कनाडा के पीएम कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब तारीफ की। ट्रंप को 'बदलाव लाने वाला राष्ट्रपति' बताते हुए कार्नी ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कायम कराने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हैं।'

Image

ओवल ऑफिस में ट्रंप से मिलते कार्नी। तस्वीर-AP

Photo : AP

Canadian PM Carney : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मंगलवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब तारीफ की। ट्रंप को 'बदलाव लाने वाला राष्ट्रपति' बताते हुए कार्नी ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कायम कराने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हैं।'

कनाडा के पीएम ने ट्रंप के सुर में सुर मिलाया

कार्नी का यह बयान महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने का दावा करते आए हैं, अब पहली बार किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष ने उनकी सुर में सुर मिलाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का ट्रंप अब तक करीब 50 बार दावा कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर युद्ध रोकने के लिए मजबूर किया। भारत ने उनके इस दावे को खारिज किया है। भारत का कहना है कि सीजफायर में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही है।

ट्रंप को बताया 'परिवर्तनकारी'

ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कार्नी ने कहा, 'आप परिवर्तन लाने वाले राष्ट्रपति हैं। अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, नाटो देशों के रक्षा व्यय की प्रतिबद्धता, भारत-पाकिस्तान, अजरबैजान-आर्मेनिया तक शांति की दिशा में प्रयास और ईरान को कमजोर करने तक, ये सब आपके नेतृत्व में संभव हुआ है।

सोमवार को ट्रंप ने फिर किया सीजफायर का दावा

अप्रैल में प्रधानमंत्री चुने गए कार्नी इस वर्ष मई में व्हाइट हाउस आए थे। ट्रंप ने लगभग 50 बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव रोकने में मदद की है। भारत ने हालांकि पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई स्थगित करने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को सिरे से खारिज किया है। इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान समेत वैश्विक युद्धों को रोकने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा, 'अगर मेरे पास टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं होती तो सात में से कम से कम चार युद्ध चल रहे होते।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article