दुनिया

कनाडा में लारेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरपाया कहर, कपिल शर्मा के बगल वाले कैफे पर की फायरिंग; कहा- हमारा वक्त न करो बर्बाद

कनाडा में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लारेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया कि उसने कनाडा के सरे शहर में मौजूद एक मशहूर कैफे पर गोलीबारी की।

Image

कनाडा में लारेंस बिश्नोई गैंग ने फिर की गोलीबारी (फाइल फोटो)

Canada Firing: कनाडा में लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक मशहूर कैफे और बार में जमकर गोलियां बरसाईं। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लारेंस बिश्नोई गैंग का दावा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के बगल में मौजूद चाय सुट्टा बार कैफे पर गोलीबारी हुई है।

यह घटना सरे स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर देर रात हुई। लारेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। साथ ही गैंग की तरफ से टायसन बिश्नोई जोरा संधु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कपिल शर्मा को भी धमकी दी।

बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को दी चेतावनी

पोस्ट में कहा गया कि रात को कनाडा के सरे स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चलवाई, ये कैफे कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के ठीक बगल में है। हमारा इसको और कपिल शर्मा दोनों को मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ। नहीं ये चाय सुट्टा बार तो हम बंद करवाएंगे ही।''

टायसन बिश्नोई ने आगे कपिल शर्मा को समय न बर्बाद करने की नसीहत दी। टायसन बिश्नोई ने कहा कि अगर हमारा ऐसे ही वक्त जाया करते रहे तो अगला नंबर चाय सुट्टा बार की जगह कैप्स कैफे और मुंबई वाले घर का होगा और अबकी बारी किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे। हालांकि, इस धमकी भरी पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सनद रहे कि यह पहला मौका नहीं है जब लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ा है। इससे पहले भी विदेशों में इस गैंग की गतिविधियों को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर पहले गोलीबारी की घटना हो चुकी है और उसकी जिम्मेदारी भी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

कैफे के टूटे थे शीशें

जब कैप्स कैफे को निशाना बनाकर आधा दर्जन गोलियां दागी गईं, तब कैफे की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। पिछले साल कई बार कपिल शर्मा के रेस्त्रां पर कई बार गोलियां चली थीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article