दुनिया

Bushra Bibi : पहेली की तरह हैं बुशरा बीबी, इंटरव्यू में बताया था कैसे इमरान खान के करीब आईं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 18, 2023, 01:49 PM IST

Bushra Bibi News : साल 2018 में इमरान खान ने बुशरा से शादी की। शादी के बाद बुशरा ने पहली बार हम न्यूज को एक साक्षात्कार दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने इमरान खान के साथ अपने रिश्तों के बारे में विस्तार से बात की। एंकर नदीम मलिक के साथ बातचीत में बुशरा ने इमरान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया।

Image

इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं बुशरा बीवी।

Bushra Bibi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी एक पहली की तरह माना जाती हैं। उनके बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। वह खुले तौर पर सबके सामने नहीं आतीं और अपने बारे में गोपनीयता बनाकर रखती हैं लेकिन अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में वह कठघरे में आई हैं। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने उनके पति इमरान खान के साथ-साथ उन्हें भी नोटिस भेजा है। बुशरा को नैब के सामने पेश होना है। यहां बुशरा बीवी के बारे में मीडिया में उपलब्ध उनके कुछ सुने और अनसुने किस्सों के बारे में हम बात करेंगे।

2018 में इमरान ने बुशरा से शादी की

साल 2018 में इमरान खान ने बुशरा से शादी की। शादी के बाद बुशरा ने पहली बार हम न्यूज को एक साक्षात्कार दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने इमरान खान के साथ अपने रिश्तों के बारे में विस्तार से बात की। एंकर नदीम मलिक के साथ बातचीत में बुशरा ने इमरान खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सूफीवाद से उनका जुड़ाव उन्हें इमरान खान के करीब लेकर आया।

इमरान खान को चिकन खाना ज्यादा पसंद-बुशरा

इमरान खान के स्वभाव के बारे में उन्होंने कहा कि वह बहुद ही साधारण इंसान हैं। बुशरा ने कहा कि चूंकि इमरान खान एक मशहूर शख्सियत हैं फिर भी वह अपने कपड़ों एवं वह कैसा दिखते हैं, इसे लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं। इमरान खान की खाने की पसंद और नापसंद के बारे में बुशरा ने बताया कि वह किसी खास भोजन की मांग नहीं करते। उनकी जीवन शैली बेहद सामान्य है। एंकर के यर पूछने पर इमरान को खाने में ज्यादा पसंद है तो बुशरा ने कहा कि वह चिकन खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

बुशरा पर जादू-टोना करने के आरोप

इस इंटरव्यू में बुशरा ने जोर देकर कहा कि इमरान खान लालची व्यक्ति नहीं हैं। वह पाकिस्तान के जरूरत मंद लोगों एवं गरीब जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं। बुशरा बीवी के बारे में कहा जाता है कि वह जादू-टोना करती हैं। इमरान खान से शादी होने के बाद जब वह पीएम आवास में आईं तो उन्होंने कई चीजों को वहां बदल दिया। बताया जाता है कि उन्हीं के कहने पर आवास से इमरान के कुत्तों को बाहर किया गया। रिपोर्टों में चर्चा है कि उनके पास 'जिन्न' है जो उनकी बात मानता है।

इमरान की तीसरी बीवी हैं बुशरा

बुशरा इमरान खान की तीसरी बीवी हैं। उन पर काला जादू करने के भी आरोप लगते हैं। चर्चा यह भी हुई कि इमरान से निकाह के बाद से उन्‍होंने उनकी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पर कब्‍जा सा जमा लिया। सरकारी फैसलों में वह दखलंदाजी करने लगीं। इससे पार्टी में इमरान खान के प्रति वफादार नेता नाराज भी हुए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article