Who is OnlyFans star Bonnie Blue: इस हफ्ते की शुरुआत में बाली में ब्रिटिश OnlyFans क्रिएटर बोनी ब्लू ( Bonnie Blue) की गिरफ्तारी ने इंडोनेशिया में अश्लील चीजों पर लंबे समय से लगी पाबंदियों को सवालों के घेरे में ला दिया है। 26 साल की बोनी (असली नाम Tia Billinger) अभी कस्टडी में हैं। उनको एक रेड के बाद गिरफ्तार किया गया। अब जहां अधिकारी रेड के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों की जांच कर रहे हैं। रेड पोर्नोग्राफी से जुड़े राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट प्रोडक्शन पर की गई।
कुटा में रेड के साथ गिरफ्तारी
इंडोनेशियाई पुलिस 5 दिसंबर को कुटा में एक हॉलिडे प्रॉपर्टी में घुसी। पुलिस को पता चला था कि होटल में सेक्शुअली एक्सप्लिसिट मटीरियल बनाया जा रहा है। ऐसे में रिपोर्ट होने पर रेड डाली गई।
अधिकारियों ने रेड के दौरान काफी मात्रा में इक्विपमेंट जब्त किए, जिसमें प्रोफेशनल कैमरे, कॉन्ट्रासेप्टिव, इरेक्टाइल मेडिकेशन और कपड़े शामिल थे, जिनके बारे में माना जाता है कि उनका इस्तेमाल फिल्मिंग सेशन के दौरान किया जा रहा था।
Bonnie Blue BangBus
'बॉनी ब्लूज बैंगबस' नाम की एक छोटी नीली यूटिलिटी गाड़ी को भी पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। साथ ही दूसरी चीजें भी जब्त की गई हैं, जिन्हें इन्वेस्टिगेटर संभावित सबूत मान रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के 9News की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने इस ऑपरेशन में 18 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक खुद ब्लू हैं, 14 ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और तीन और पुरुष शामिल हैं, जिनमें दो ब्रिटेन से हैं। गिरफ्तार लोगों में 19 से 40 साल के टूरिस्ट शामिल रहे।
ब्लू समेत चार लोग अभी भी हिरासत में
पुलिस स्टेशन से निकलते समय कई लोगों ने अपने चेहरे छिपाए, कुछ ने बाहर निकलते समय खुद को रिकॉर्ड किया और दिखाया कि वह बिना किसी चार्ज के छोड़ दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू समेत सिर्फ चार लोगों को अभी भी चल रही जांच के लिए हिरासत में रखा गया है।
बाडुंग पुलिस चीफ आरिफ बटुबारा ने कई कैमरे और ब्लू के पिकअप ट्रक के साथ-साथ 'कई कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस' जब्त होने की पुष्टि की। इंडोनेशियाई आउटलेट्स ने बताया कि ब्लू का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया ताकि जब तक अधिकारी उसके केस की जांच कर रहे हों, तब तक वह न जा सके।
बोनी ब्लू पहले से ही एक कॉन्ट्रोवर्सी में शामिल
UK में रिक्रूटमेंट और वेबकैम मॉडलिंग में अपना करियर शुरू करने के बाद वह OnlyFans पर मशहूर हुईं। समय के साथ, उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज बहुत बढ़ गईं। इस साल की शुरुआत में वह तब औप वायरल हो गई जब उन्होंने एक बड़ा दावा किया कि वह 12 घंटों में 1,057 पुरुषों के साथ सोई हैं। जहां यह ऐसा आंकड़ा रहा, जिसने एक नए विश्व रिकॉर्ड के रूप में उन्हें वायरल कर दिया। यह संख्या लिसा स्पार्क्स के पिछले रिकॉर्ड से भी आगे निकल गई, जिसके बारे में कहा गया था कि उन्होंने 2004 में 24 घंटे के अंदर 919 पुरुषों के साथ सेक्स किया था।
