Russia-Ukraine War News: रूस के रास्ते भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा, रूस में इल्यूशिन-76 को तैनात कर रही वायु सेना
Russia-Ukraine War News: यूक्रेन में रूस के हमले का आज आठवां दिन है। यूक्रेन का कहना है कि खेरसन पर रूस का कब्जा हो गया है और अन्य शहरों पर गोलीबारी कर रहा है। यूक्रेन में लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। ईज्यूम शहर पर रूस की तरफ से भीषण बमबारी होने की खबर है। बुधवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव पर बड़ा हमला किया। यहां एक सरकारी इमारत पर बम फटा।
यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ बुधवार को संयुक्त राष्ट्र आमसभा में निंदा प्रस्ताव पेश हुआ। इस निंदा प्रस्ताव के समर्थन में 141 देशों ने वोट किया जबकि 35 देश वोटिंग से दूर रहे। रूस सहित पांच देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारतीय वायु सेना ने बताया कि उसके चार विमान यूक्रेन में फंसे 798 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और पोलैंड के शहर जेजॉ से लेकर बृहस्पतिवार को हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि रूस के हमला करने के बाद से 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं। इस सदी में पहले कभी इतनी तेज गति से पलायन नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के आंकड़ों के अनुसार, पलायन करने वाले लोगों की संख्या यूक्रेन की आबादी के दो प्रतिशत से अधिक है। विश्व बैंक के अनुसार 2020 के अंत में यूक्रेन की आबादी चार करोड़, 40 लाख थी।
210 और भारतीय स्वदेश पहुंचे
यूक्रेन से 210 भारतीय नागरिकों को लेकर भारतीय वायु सेना का सी-17 विमान रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्रों का स्वागत किया।
Indian Air Force's C-17 aircraft carrying 210 Indian citizens from #Ukraine, lands at Hindan airbase near Delhi from Bucharest in Romania
— ANI (@ANI) March 3, 2022
MoS Defence Ajay Bhatt received the students. pic.twitter.com/i1nzoeat6b
रूस के रास्ते नागरिकों को भारत लाया जाएगा
सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय वायु सेना यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रूस में रूसी मूल के इल्यूशिन-76 भारी-भरकम परिवहन विमान तैनात कर रही है। भारत मिशन के लिए अमेरिकी मूल के सी-17 विमानों की तैनाती नहीं कर रहा।
उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर में रूसी सेना के हमले में 22 की मौत
यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्निहिव पर रूस के हमले में कम से कम 22 नागरिक मारे गये, बचावकर्मी मलबे में अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं
UNHRC में भारत ने रखा पक्ष
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सत्र में भारत ने कहा कि हम हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को समाप्त करने का आग्रह करते हैं। मानव जीवन की कीमत पर कोई समाधान कभी नहीं आ सकता है। मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान है। हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। हम पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर उनकी निकासी के लिए काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन में लोगों के मानवाधिकारों के सम्मान और संरक्षण का आह्वान करते हैं। भारत पहले ही यूक्रेन को मानवीय सहायता भेज चुका है, जिसमें दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य राहत सामग्री शामिल है। हम आने वाले दिनों में और सहायता भेज रहे हैं। यह एक तत्काल आवश्यकता है जिसे संबोधित किया जाना चाहिए।
रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत जारी
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बेलारूसी क्षेत्र पर रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि वे इस स्थिति को समाप्त करेंगे, डोनबास में शांति बहाल करेंगे और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे।
मैक्रों ने की पुतिन से बातचीत
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से 90 मिनट तक फोन पर बात की है। उनके कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद ये तीसरी बातचीत है। मैक्रों से पुतिन ने कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक मिशन जारी रहेगा। यूक्रेन का विसैन्यीकरण हो, उसे तटस्थ रहना होगा। यूक्रेन बातचीत में जितनी देर करेगा, मांग उतनी ज्यादा बढ़ेगी।
रूस-यूक्रेन के बीच बेलारूस में होगी दूसरे दौर की बातचीत
18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानें अब तक यूक्रेन से 6400 भारतीयों को वापस ला चुकी हैं। अगले 24 घंटों में 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।
कल 17 उड़ानों से 3500 भारतीय वापस आएंगे
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि अगले दो दिनों में 7,400 से अधिक लोगों को विशेष उड़ानों के जरिए भारत वापस लाने की उम्मीद है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि लगभग 3,500 भारतीयों के साथ 17 उड़ानों के शुक्रवार को भारत आने की उम्मीद है।
खारकीव: क्षेत्रीय प्रशासन भवन पर रूस का नियंत्रण
यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र के गवर्नर का कहना है कि रूसी सेना का क्षेत्रीय प्रशासन भवन (खारकीव में) पर नियंत्रण है।
कीव के बूचा को यूक्रेन ने वापस लिया, फहराया यूक्रेन का झंडा
#WarBreaking | कीव के बूचा को यूक्रेन ने वापस लिया, फहराया यूक्रेन का झंडा@himanshdxt #UkraineRussianWar #UkraineRussia #Kyiv pic.twitter.com/a8L5UoHXcs
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 3, 2022
मंत्री सिंधिया ने दी ये जानकारी
रोमानिया में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज 8 उड़ानें बुखारेस्ट पहुंचेंगी और करीब 1800 नागरिकों को भारत ले जाएंगी। कल करीब 1300 नागरिकों को लेकर 6 उड़ानें बुखारेस्ट से रवाना हुईं। अब मैं बॉर्डर प्वॉइंट सिरेट जा रहा हूं। साइरेट में 1000 छात्र हैं। सुसेवा सिरेट का नजदीकी हवाई अड्डा है। तो आज इंडिगो की 2 उड़ानें सुसेवा आ रही हैं और करीब 450 छात्रों को वापस भारत ले जाएंगी। कल 4 उड़ानें सुसेवा में आएंगी और 900-1000 छात्रों को ले जाएंगी।
C-17 विमानों से 800 नागरिक पहुंचे
भारतीय वायु सेना ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत पहले चार C-17 विमानों ने रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में हवाई क्षेत्रों का उपयोग करके 798 भारतीय नागरिकों को निकाला है। उन्होंने 9.7 टन राहत सामग्री की भी आपूर्ति की। तीन और वायु सेना के C-17 ने आज रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के लिए उड़ान भरी है।
Three more #IAF C-17 have taken off for Romania, Hungary and Poland today. Video of a C-17 taking off from Budapest, Hungary: Indian Air Force (IAF)
— ANI (@ANI) March 3, 2022
(Video: IAF)#RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/cuYxAii3gW
यूक्रेन का दावा- 9000 रूसी सैनिक मारे गए
8 दिनों की लड़ाई के बाद रूस को भारी नुकसान का दावा किया गया है। यूक्रेन की सांसद ने ट्वीट कर कहा कि अब तक 9 हजार रूसी सैनिक मारे गए। 30 लड़ाकू विमान और 31 हेलीकॉप्टर मार गिराने का भी दावा किया।
‘मिशन मोड' पर काम कर रही है मोदी सरकार: नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने "ऑपरेशन गंगा" के तहत यूक्रेन से वापस लाए गए 439 भारतीय नागरिकों का यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया और कहा कि वहां से भारत के सभी नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए मोदी सरकार ‘मिशन मोड’ पर काम कर रही है। नकवी ने विशेष विमान में पहुंचकर यूक्रेन से आए भारतीय नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि "ऑपरेशन गंगा" के तहत यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक, छात्र सुरक्षित भारत आ सकें इसके लिए मोदी सरकार पूरी मजबूती के साथ ‘मिशन मोड’ पर काम कर रही है।
बैठक के बाद थरूर बोले, यूक्रेन मुद्दे पर हम सब एक हैं
रूस और बेलारूस के खिलाड़ी प्रतिबंधित
आईपीसी ने कहा है कि विंटर पैरालंपिक से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कीव के रेलवे स्टेशन पर मिसाइल से हमला
यूक्रेन में हालात काफी खराब हैं। रूस अपने हमले तेज करता जा रहा है। यूक्रेन की राजधानी में कीव में हवाई हमले के सायरन सुने गए हैं। कीव रेलवे स्टेशन पर मिसाइल से अटैक हुआ है। चेर्निहिव की सेटेलाइट तस्वीरें सामने आईं हैं उसमें रूस की बख्तरबंद गाड़ियां और सेना का दस्ता दिखा है।
खारकीव के इजुम में रूस ने किया एयर स्ट्राइक, 8 लोगों की मौत
स्लोवाकिया में भारतीय छात्रों से मिले केंद्रीय मंत्री किरन रीजीजू
यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीयों छात्रों को निकालने का काम जारी है। केंद्रीय मंत्री किरन रीजीजू स्लोवाकिया में हैं। यहां से छात्रों को दिल्ली रवाना करने से पहले उन्होंने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि छात्रों को यूक्रेन से निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
यूक्रेन में मारा गया बांग्लादेशी नागरिक
बुडापेस्ट से छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
लड़ाई जारी रखें-जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में अपने देश के नागरिकों से रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया है। रूस का कीव पर आक्रमण सातवें दिन भी जारी रहा। बुधवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में, राष्ट्रपति ने कहा, "हर कब्जे वाले को पता होना चाहिए, उन्हें यूक्रेनियन से हमले पर जवाब मिलेगा। हम एक ऐसे राष्ट्र से आते हैं, जिसने एक हफ्ते में दुश्मन की योजनाओं को तोड़ दिया।" बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात स्थान से नागरिकों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में पकड़े गए रूसी सैनिकों को यह पता नहीं है कि वे यहां क्यों हैं।
यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के तीन विमान 628 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे
भारतीय वायु सेना के तीन विमान यूक्रेन में फंसे 628 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और पोलैंड के शहर ज़ेज़ॉ से लेकर हिंडन वायुसैनिक अड्डे पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना का पहला विमान बुखारेस्ट से 200 यात्रियों को लेकर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हिंडन सैन्य अड्डे पहुंचा। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वहां भारतीय नागरिकों को स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि ये भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान थे। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना का दूसरा विमान बुडापेस्ट से 220 भारतीयों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर उतारा। इसके थोड़ी देर बाद ही, तीसरा विमान 208 नागरिकों के साथ ज़ेज़ॉ से यहां पहुंचा। चौथे विमान के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। भारत, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है। युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विशेष दूत के तौर पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया, हरदीप पुरी को हंगरी और वी के सिंह को पोलैंड भेजा गया है। उन्हें भारतीयों के निकासी संबंधी मिशन के लिए समन्वय कायम करने और छात्रों की मदद करने के लिए भेजा गया है।
छात्रों को बंधक बनाने की रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने की मीडिया रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में किसी भारतीय को बंधन बनाए जाने की खबर नहीं है। यूक्रेन की मदद से भारतीय छात्रों को वहां से निकाला गया है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार भारतीय छात्रों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। सरकार पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया के साथ संपर्क में है। मार्ग खोलने के लिए मॉल्डोवा से भी बातचीत चल रही है।
Our response to media queries regarding reports of Indian students being held hostage in Ukraine ⬇️https://t.co/RaOFcV849D pic.twitter.com/fOlz5XsQsc
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 3, 2022
खेरसन पर रूसी सैनिकों का कब्जा
यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैन्य बलों का देश के दक्षिणी शहर खेरसन पर कब्जा हो गया है।
हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय छात्र
बुडापेस्ट से लेकर विशेष विमान मुंबई पहुंचा
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लेकर एक विशेष विमान बृहस्पतिवार सुबह मुंबई पहुंचा। इन यात्रियों में एक नवजात भी शामिल है। केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मुंबई पहुंची तीसरी निकासी उड़ान में सवार लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ का विमान सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुडापेस्ट से यहां पहुंचा था।
‘रूसी सेना भारतीयों की सुरक्षित निकासी में मदद को तैयार'
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसके सशस्त्र बल यूक्रेन के खारकीव शहर से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। भारत में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने रूस के रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग का ब्योरा साझा किया। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने एक मीडिया ब्रीफिंग में यह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन के अधिकारी भारतीय छात्रों के एक समूह को उनकी बेलगोरोद जाने की इच्छा के विपरीत खारकीव में जबरदस्ती रोक कर रख रहे हैं।

