ICSI CSEET Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) जल्द ही अक्टूबर 2026 में होने वाली CSEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी जरूरी लॉगिन डिटेल जैसे यूनिक आईडी नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। ICSI CSEET October 2026 की परीक्षा 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लेने की सलाह दी जाती है।
CSEET Admit Card 2026 सिर्फ परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी जाएंगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल हो सकता है।
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना जरूरी होगा। इसके साथ एक वैध फोटो आईडी भी रखनी होगी, ताकि परीक्षा केंद्र पर पहचान की जांच की जा सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग रद्द, अब इस तारीख से फिर भरें च्वाइस
ICSI CSEET Admit Card 2026 Steps to Download
एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। इसके बाद कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल खोलें और मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद CSEET Admit Card 2026 डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते ICSI से संपर्क करना बेहतर रहेगा।
ICSI CSEET October Exam 2026 Date
CSEET अक्टूबर 2026 की परीक्षा 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की परीक्षा किस विषय की किस तारीख को होगी और परीक्षा का समय क्या रहेगा, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DRDO Internship 2026: DRDO में 6 महीने की इंटर्नशिप, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड
