दुनिया

Bangladesh Protests: बांग्लादेश से मेघालय के रास्ते भारत लौटे 284 और लोग; इंडिया समेत अमेरिका ने भी जारी की एडवाइजरी

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों में बांग्लादेश से भारत, नेपाल और भूटान के कुल 953 लोग वापस लौटे हैं। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। वहीं मेघालय सरकार ने बांग्लादेश में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Image

हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से मेघालय के रास्ते 284 और लोग भारत आए

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिए 284 और लोगों ने भारत में प्रवेश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भारत आए इन लोगों में 168 नेपाली, 115 भारतीय हैं। इनमें मेघालय के आठ छात्र और कनाडा का एक छात्र भी शामिल है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां फंसे भारत, नेपाल और भूटान के 953 लोग पिछले तीन दिनों में दावकी एकीकृत जांच चौकी के जरिए भारत आए हैं। इन लोगों में अधिकतर छात्र हैं और कनाडा का भी एक छात्र शामिल है। मेघालय सरकार ने हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में और पूर्वोत्तर राज्य के अधिकारियों से सहायता मांग रहे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है।

असम के 40 से अधिक छात्र लौटे भारत

ढाका और अन्य शहरों में विश्वविद्यालय के छात्र 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के लिए लड़ने वाले युद्ध नायकों के रिश्तेदारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में 30 प्रतिशत तक आरक्षण देने वाली व्यवस्था के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी ढाका तथा अन्य जगहों पर हिंसा भड़क गई है। इस बीच, गुवाहाटी में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद से असम के 40 से अधिक छात्र वापस लौट आए हैं।

वहींं अमेरिका ने बांग्लादेश जाने वाले अमेरिकियों के लिए भी ट्रैवल एडवाइजरी करते हुए कहा है कि वे अपनी यात्रा पर एक बार विचार करें। अगर बहुत ही जरूरी हो तो सावधानी से बांग्लादेश के लिए यात्रा करें। अमेरिका ने यात्रियों से कहा है कि ढाका और पूरे देश में संचार सेवाएं बंद हैं। इससे काउंसलिंग में देरी हो सकती है। यात्रियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपराध के प्रति सचेत रहना होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article