दुनिया

बांग्लादेश में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! हिंदू लड़की को फंसाया, घर लाया और मारकर बक्से में भर दिया; फिर दूसरी के साथ रहने लगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2022, 03:53 PM IST

बांग्लादेश में जिस हिंदू लड़की की हत्या हुई है, वो कातिल से सिर्फ पांच दिन पहले ही मिली थी। पांच दिनों की मुलाकात में ही वो अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ उसके घर चली गई, जहां दोनों साथ रहे और संबंध बनाए। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रेमी नाराज हो गया और उसने लड़की को मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

Image

बांग्लादेश में हिंदू लड़की की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

बांग्लादेश में भी दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। एक मुस्लिम लड़के अबु बकर ने अपनी हिंदू प्रेमिका से मुलाकात के पांच दिनों के अंदर ही उसे मारकर बक्से में भर दिया। घटना की जानकारी जब सामने आई तब वो दूसरी लड़की के साथ मजे कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

बांग्लादेश में अबु बकर नाम के एक शख्स की मुलाकात कविता रानी नाम की लड़की से होती है। वो लड़की को अपने जाल में फंसाता। प्यार की बातें करता है और फिर उसे घर ले आता है। ये सब पांच दिनों के भीतर ही होता है। घर पर कविता के साथ प्यार करता है, संबंध बनाता और फिर किसी बात पर वो लड़की से नाराज हो जाता है। दोनों के बीच बहस होती है, लड़ाई होती और गुस्से में अबु बकर लड़की को गला दबाकर मार डालता है।

बक्से में रखी लाश

लड़की को मारने के बाद अबु बकर लाश के कई टुकड़े करता है। कुछ को एक प्लास्टिक बैग में रखता है और बाकी बचे हुए टुकड़ों को एक बक्से में भर देता है। ताकि बाद में वो उसे ठिकाने लगा सके। लाश के कुछ टुकड़ों को ठिकाने भी लगा देता है।

कैसे खुला मामला

अबु बकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था, हत्या के अगले दिन जब वो काम पर नहीं पहुंचा तो कंपनी के मालिक ने पहले फोन करवाया, जब संपर्क नहीं हुआ तो वो उसके घर पर एक आदमी को भिजवाया। घर पर जब ताला लगा मिला तो मकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई, मकान मालिक ने जब घर के अंदर देखा तो कुछ शक हुआ और फिर उसने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद जब ताला तोड़ा गया तो अंदर से कविता की लाश मिली।

दूसरी के साथ कर रहा था मजे

अबु बकर ने सिर्फ कविता को ही नहीं फंसा रखा था, वो पिछले पांच सालों से सपना नाम की लड़की के साथ भी संबंध में था। उसके साथ लिव इन में रहता था। हत्या करने के बाद वो सपना के साथ ढाका भाग गया, जहां वो मजे से रह रहा था। वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article