दुनिया

Nepal Avalanche: नेपाल के उत्तर-पूर्व में हिमस्खलन से विदेशी पर्वतारोहियों समेत 7 लोगों की मौत, हादसे में 5 घायल

Nepal Avalanche News: नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में यालुंग री चोटी पर हिमस्खलन होने से विदेशी पर्वतारोहियों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है।

Image

नेपाल के उत्तर-पूर्व में हिमस्खलन से 7 लोगों की मौत (फाइल फोटो:istock)

Avalanche in Northeast Nepal : सोमवार यानी 3 नवंबर को नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में यालुंग री चोटी पर हिमस्खलन होने से विदेशी पर्वतारोहियों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई इसके अलावा, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को माउंट यालुंग री पर एक कैंप में हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच विदेशी पर्वतारोही और दो नेपाली गाइड मारे गए। सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि 5,600 मीटर (18,370 फीट) की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

विदेशी पर्वतारोहियों की राष्ट्रीयता और पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फीट) ऊंची चोटी है।

शाम के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया

वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी था,अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया।नेपाल (Nepal) में पिछले हफ्ते से मौसम खराब हो रहा है, पहाड़ों पर बर्फ़ीले तूफ़ान की खबरें आ रही हैं।बचाव दल पैदल ही घटनास्थल पर पहुंच रहे थे। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने भी घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। शैलेंद्र थापा ने बताया कि यह मंगलवार सुबह फिर से कोशिश करेंगे।

माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फीट) ऊंची चोटी

माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फीट) ऊंची चोटी है। इसे उन लोगों के लिए एक आसान पहाड़ माना जाता है जिन्हें ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने का पहले कोई अनुभव नहीं है। नेपाल दुनिया के 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों में से आठ का घर है, जिसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। वसंत का मौसम चढ़ाई के लिए सबसे लोकप्रिय मौसम होता है, जब इन ऊंची चोटियों पर मौसम अनुकूल होता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article