Australia Social Media Ban: एक बड़े सोशल मीडिया बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई लोग कई कम-जाने-पहचाने ऐप्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। इस बैन के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को TikTok, Instagram और Snapchat जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स से ब्लॉक कर दिया गया है।
Apple के App Store चार्ट्स के अनुसार, TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance का ऐप Lemon8 इस हफ्ते सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला लाइफस्टाइल ऐप था, जिसके बाद फोटो-शेयरिंग ऐप Yope को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया।
इसके बाद अमेरिका का वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म Coverstar (जो खुद को बच्चों के लिए एक सुरक्षित जगह बताता है) तीसरे नंबर पर रहा, जबकि चीनी सोशल मीडिया ऐप RedNote (जिसे Xiaohongshu के नाम से भी जाना जाता है) के यूजर्स में भी बढ़ोतरी देखी गई है। यहां तक कि Meta के मैसेजिंग ऐप WhatsApp को भी फायदा हुआ है, क्योंकि कम उम्र के यूजर्स कनेक्टेड रहने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इस बैन में WhatsApp को छूट दी गई है।
इन अलग-अलग ऐप को क्यों किया जा रहा डाउनलोड
डाउनलोड में यह बढ़ोतरी तब हुई है जब ऑस्ट्रेलिया ऐसा पहला देश बन गया है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को 10 ऐसे ऐप्स इस्तेमाल करने से बैन कर दिया है। इन ऐप्स को बच्चों के लिए हानिकारक माना गया है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह इस कानून का दायरा बढ़ाकर इसमें और ऐप्स को शामिल कर सकती है। टिकटॉक की सिस्टर कंपनी Lemon8 ने ऑस्ट्रेलिया के eSafety कमिश्नर के साथ बातचीत की है, जो नए नियमों को लागू करते हैं। Yope ने छूट के लिए एक रिक्वेस्ट सबमिट की है, जिसमें कहा गया है कि यह ऐप 'मुख्य रूप से प्राइवेट मैसेजिंग के लिए बनाया गया है और इसमें कोई एल्गोरिद्मिक या पब्लिक कंटेंट बिल्कुल नहीं है।'
पीएम अल्बनीज ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि देश ने शक्तिशाली टेक दिग्गजों से नियंत्रण वापस ले लिया है। किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लागू होना शुरू हो गया है। यह दुनिया में सबसे पहले है। यह ऑस्ट्रेलिया दिखा रहा है कि अब बहुत हो गया। यह हमारे परिवारों के नियंत्रण वापस लेने के बारे में है।
16 साल से कम उम्र के टीनएजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे Facebook, Instagram और TikTok पर बंद कर दिए गए। सरकार ने टेक कंपनियों को कहा कि वह ऐसे अकाउंट हटा दें वरना उनपर जुर्माना लगेगा। वहीं, लाखों किशोर इससे प्रभावित हुए हैं, अकेले Instagram ने ही 13 से 15 साल के लगभग 350,000 ऑस्ट्रेलियाई यूजर्स उसके प्लेटफोर्म पर होने की जानकारी दी है।
