दुनिया

Watch: आतंकी बरसा रहे थे मासूमों पर गोलियां, पीछे से आए इस बहादुर शख्स ने छीन ली बंदूक, ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हमला

NSW पुलिस ने पुष्टि की कि एक शूटर सहित बारह लोग मारे गए। दूसरा शूटर अब पुलिस की हिरासत में है, हालांकि उसकी हालत के बारे में पता नहीं चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में लगभग 30 गोलियां चलाई गईं। हमले में दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 अन्य लोग घायल हुए हैं।

AUSTRALIA (1)

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा आतंकी हमला

Australia Shooting Video: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने सिडनी के बोंडी बीच पर लोगों को निशाना बनाया। इस बीच ऑनलाइन एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुए गोलीबारी के दौरान एक बहादुर राहगीर ने एक एक्टिव शूटर को काबू कर लिया। न्यू साउथ वेल्स में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो आतंकी थे, जिनमें से एक को मार दिया गया और एक हिरासत में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में लगभग 30 गोलियां चलाई गईं।

NSW पुलिस ने पुष्टि की कि एक शूटर सहित बारह लोग मारे गए। दूसरा शूटर अब पुलिस की हिरासत में है, हालांकि उसकी हालत के बारे में पता नहीं चला है। दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 अन्य लोग घायल हुए हैं।

'यहूदी समुदाय पर हमला'

NSW के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने गोलीबारी को यहूदी समुदाय पर एक टारगेटेड हमला कहा और कमिश्नर लैन्योन ने इसे एक आतंकवादी घटना घोषित किया। उन्होंने कहा, 'आज रात हुई घटना के हालात को देखते हुए, आज शाम 9:36 बजे, मैंने इसे एक आतंकवादी घटना घोषित किया है।'

ऑस्ट्रेलियन काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलियन ज्यूरी के पीटर वर्थाइम ने कहा कि इवेंट में हजारों लोग थे और उनका मानना है कि इसे जानबूझकर निशाना बनाया गया था।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर इसे एक भयानक आतंकवादी हमला बताते हुए अपनी एकजुटता जाहिर की।

इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी X पर लिखा, 'हमारा दिल उनके साथ है। हमारा दिल बैठ गया है। इस पल पूरे इजराइल देश का दिल बैठ गया है, क्योंकि हम घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं... और हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। हम यहां से, यरूशलेम से ऑस्ट्रेलियाई सरकार से बार-बार कहते हैं कि वे यहूदी-विरोध की उस बड़ी लहर से लड़ने के लिए कार्रवाई करें जो ऑस्ट्रेलियाई समाज को परेशान कर रही है।'

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article