दुनिया

कनाडा में 'Cricket Canada' के नए अध्यक्ष के घर फायरिंग, लारेंस बिश्नोई कनेक्शन से मचा हड़कंप, जानें खिलाड़ियों से जुड़ा यह मामला?

Lawrence Bishnoi: अरविंदर खोसा हाल ही में क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष चुने गए थे। अप्रैल में हुई विशेष बैठक में उनका चुनाव कराया गया था। इससे पहले भी क्रिकेट कनाडा विवादों में रहा है।

Image

कनाडा में 'Cricket Canada' के नए अध्यक्ष के घर फायरिंग, लारेंस बिश्नोई कनेक्शन से मचा हड़कंप, जानें खिलाड़ियों से जुड़ा यह मामला?

Cricket Canada President Firing: कनाडा में क्रिकेट कनाडा के नए चुने गए अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। यह हमला ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में बुधवार तड़के हुआ। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 4:40 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने न्यूटन इलाके में स्थित खोसा के घर को निशाना बनाया। घर के दरवाजों, खिड़कियों और बाहरी हिस्सों पर गोलियों के निशान मिले हैं। उस समय घर के अंदर लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची।

सरे पुलिस सर्विस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला रंगदारी यानी एक्सटॉर्शन से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है और कई एंगल से जांच चल रही है।

विवादों में रहा क्रिकेट कनाडा

अरविंदर खोसा हाल ही में क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष चुने गए थे। अप्रैल में हुई विशेष बैठक में उनका चुनाव कराया गया था। इससे पहले भी क्रिकेट कनाडा विवादों में रहा है।

दरअसल, पिछले महीने कनाडा के खोजी कार्यक्रम 'द फिफ्थ एस्टेट' की रिपोर्ट में क्रिकेट कनाडा पर भ्रष्टाचार, मैच फिक्सिंग और संगठित अपराध से जुड़े लोगों के प्रभाव जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि जिन लोगों के नाम सामने आए, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

लारेंस बिश्नोई का नाम कैसे आया?

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि खोसा का संपर्क कुछ ऐसे स्थानीय खिलाड़ियों से था, जो खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते थे। आरोप था कि इन लोगों ने 2025 में कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी को धमकी भी दी थी।

खोसा ने पहले इन सभी आरोपों को खारिज किया था, लेकिन अब उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला सिर्फ रंगदारी से जुड़ा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article