प्रतिबंधों के बाद पहली बार नजर आई व्लादिमीर पुतिन की रहस्यमयी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा, बच्चों से कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 04:41 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रहस्यमयी प्रेमिका अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) प्रतिबंधों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने लक्ष्यों तक पहुंचें, हिम्मत न हारें। 

प्रतिबंधों के बाद पहली बार नजर आई व्लादिमीर पुतिन की रहस्यमयी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा, बच्चों से कही ये बात
Photo Credit: Twitter

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की रहस्यमयी प्रेमिका प्रतिबंधों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। क्योंकि उन्हें पश्चिमी सरकारों द्वारा रूसी तानाशाह से जुड़े होने के कारण बाहर कर दिया गया था। ऐसी अफवाह थी कि 39 वर्षीय ओलंपिक स्वर्ण विजेता रदमिक जिमनास्ट अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) पुतिन पास  छिपी हुई हैं। लेकिन वह 28 बच्चों के साथ रदमिक जिमनास्टिक ट्रेनिग कैंप में ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची में देखी गईं।

काबेवा ने प्रतिबंधों और न ही अपने निजी जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं की। अप्रैल के बाद से वह पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, जब उन्होंने बच्चों के साथ एक सैन्य और देशभक्ति टीवी प्रोग्राम रिकॉर्ड किया और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद अज्ञात सैनिक के मास्को मकबरे में युवाओं के साथ दिखाई दीं। इस हफ्ते उनका फिर से आना तब हुआ जब एक टेलीग्राम चैनल ने उन्हें 'अदृश्य राजकुमारी' करार दिया। 

गौर हो कि पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध में संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने सोची में 28 युवा जिमनास्टों से कहा कि मैं हर किसी से हार न मानने का आग्रह करना चाहती हूं। अपने लक्ष्यों तक पहुंचें, हिम्मत न हारें।
 

End of Article