Vladimir Putin: बेटी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते थे पुतिन, नए बॉयफ्रेंड के साथ लंदन ट्रिप पर नजर रखने के लिए भेजे थे जासूस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 11:19 AM IST

Vladimir Putin: रूस के सबसे कम उम्र के अरबपति किरिल शामलोव के साथ शादी टूटने के बाद कतेरीना ने जेलेंस्की को डेट करना शुरू कर दिया था। 35 साल की कतेरीना तिखोनोवा ने चार सालों में म्यूनिख और लंदन समेत अन्य स्थानों पर बार-बार गुप्त यात्राएं कीं।

Vladimir Putin: बेटी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते थे पुतिन, नए बॉयफ्रेंड के साथ लंदन ट्रिप पर नजर रखने के लिए भेजे थे जासूस
Photo Credit: ANI

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी बेटी कतेरीना तिखोनोवा की निगरानी के लिए "रूसी खुफिया अधिकारियों की एक सेना" भेजी थी, जब भी वह अपने नए ब्वॉयफ्रेंड इगोर जेलेंस्की से मिलने के लिए पश्चिम की रोमांटिक यात्राओं पर जाती थी। लीक सीक्रेट सर्विस पेपर्स से ये जानकारी सामने आई है। 

बेटी की लंदन ट्रिप पर नजर रखने के लिए पुतिन ने भेजे थे जासूस

शादी टूटने के बाद कतेरीना ने जेलेंस्की को डेट करना किया था शुरू

रूस के सबसे कम उम्र के अरबपति किरिल शामलोव के साथ शादी टूटने के बाद कतेरीना ने जेलेंस्की को डेट करना शुरू कर दिया था। 35 साल की कतेरीना तिखोनोवा ने चार सालों में म्यूनिख और लंदन समेत अन्य स्थानों पर बार-बार गुप्त यात्राएं कीं। गुप्त यात्राओं के दौरान कतेरीना ज्यादातर 53 साल के इगोर जेलेंस्की से मिलती थी, तब बवेरियन स्टेट बैले के प्रमुख थे। 

लीक हुए सीक्रेट सर्विस के पेसर्स के आधार पर महत्वपूर्ण कहानियां मीडिया आउटलेट और डेर स्पीगल द्वारा एक खुलासा जांच के मुताबिक हर बार उसके साथ रूसी टैक्सपेयर्स के पैसों से भारी कीमत पर "विशेष सेवाओं के अधिकारियों की सेना" होती थी।  मार्च 2017 में लंदन की यात्रा पर उसके पिता के प्रति वफादार छह खुफिया एजेंट्स को एलेक्सी स्क्रिपचाकी द्वारा उसकी यात्रा पर तीन होटल के कमरों में बुक किया गया था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें लंदन के तंग होटलों में जोड़े में बैठना पड़ा।

End of Article