US: फ्लोरिडा में नौसेना के बेस में गोलीबारी में 3 की मौत की खबर, कुछ लोग हुए घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2019, 09:30 PM IST

Shootout at Naval base in Florida: अमेरिका से फायरिंग की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के फ्लोरिडा के नेवल बेस पर शूटआउट हुआ है। 

US: फ्लोरिडा में नौसेना के बेस में गोलीबारी में 3 की मौत की खबर, कुछ लोग हुए घायल
Photo Credit: AP

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा के पेनसाकोला में नेवल एयर स्टेशन के एक शूटआउट में तीन व्यक्तिों की मौत की खबरहै । हमलावर ने कुछ लोगों को घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक शूटर नौसेना के अड्डे में घुस गया और वहां उसने अंधाधुंध गोलीबारी की।

शूटर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है। स्थानीय मीडिया में आईं खबरों के अनुसार इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

नौसेना अड्डे के फेसबुक पेज पर जारी बयान में कहा गया है, "नौसेना अड्डे के दोनों दरवाजे फिलहाल सुरक्षित हैं। और अधिक सूचना मिलते ही उपलब्ध कराई जाएगी।"

एसकैम्बिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि पेनसाकोला में स्थित नौसेना अड्डे में अब कोई सक्रिय शूटर नहीं है। अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की कि हमलावर के अलावा एक व्यक्ति को गोलीबारी में मार दिया गया है साथ ही घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। गोलीबारी के बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भेज दिया गया। 

पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड में भी हुई थी गोलीबारी
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिका के एक सैन्य अड्डे पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी हुई थी। खबरों के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 2.30 बजे इस जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम में गोलीबारी शुरू हुई थी।

पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी किनारे पर स्थित है जहां वायु सेना और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं। पर्ल हार्बर या 'पर्ल बंदरगाह' हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, संयुक्त राज्य, अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं नौसैनिक अड्डा है। इस बंदरगाह के 20 वर्ग किलोमीटर की परिधि में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, ओहियो और फ्लोरिडा सहित कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।
 

End of Article