Elon Musk : तो भारत आएंगे टेस्ला के चीफ एलन मस्क! नए ट्वीट से लगीं अटकलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 06:57 AM IST

Elon Musk News: एलन मस्क ने सोमवार को एक और ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया में लंबी बहस हुई। मस्क ने अपने इस ट्वीट में 'रहस्यमय परिस्थितियों में मौत' होने की बात कही। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया।

Elon Musk : तो भारत आएंगे टेस्ला के चीफ एलन मस्क! नए ट्वीट से लगीं अटकलें

Elon Musk News: माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर के साथ अपने सौदे को लेकर सुर्खियों में रहने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। मस्क ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद उनके भारत यात्रा पर अटकलें लगनी शुरू हुई हैं। दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि वह भारतीय वास्तुशिल्प को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। मस्क ने कहा, 'भारतीय वास्तुशिल्प बेजोड़ है। मैंने 2007 में भारत की यात्रा की थी और ताज महल देखा था। ताज महल वास्तव में दुनिया के अजूबों में से एक है।' मस्क ने 'हिस्ट्री डिफाइंड' को जवाब देते हुए यह ट्वीट किया। 

'लाल किला' के रूप में भी जाना जाता है आगरा फोर्ट 
आगरा फोर्ट को 'लाल किला' के रूप में भी जाना जाता है। यह आगरा में स्थित है। यूनेस्को ने साल 1983 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया। इसका निर्माण 1565 एडी में मुगल शासक अकबर ने कराया। प्राचीन समय में आगरा भारत की राजधानी थी। यह किला यमुना नदी के बगल में बना है। मस्क के इस ट्वीट के बाद कई भारतीयों ने उनसे पूछा कि क्या वह भारत की यात्रा पर आने वाले हैं?

ट्विटर पर लोगों ने मस्क से पूछा 
ट्विटर पर अजीत शैन नाम के यूजर ने कहा, 'क्या आप भारत की यात्रा पर आने की तैयारी में हैं? यदि ऐसा है तो आपके अगले भारत दौरे का कार्यक्रम बनाया जाए।' इसके पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अडार पूनावाला ने मस्क को भारत आने की सलाह दी। पूनावाला ने कहा कि मस्क को गुणवत्ता युक्त टेस्ला कारों के निर्माण के लिए भारत में निवेश करना चाहिए।  

Elon Musk : 'यदि मैं संदिग्ध हालातों में मर जाता हूं', एलन मस्क के इस ट्वीट का क्या है मतलब?


'संदिग्ध मौत' का भी ट्वीट किया 
मस्क ने सोमवार को एक और ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया में लंबी बहस हुई। मस्क ने अपने इस ट्वीट में 'रहस्यमय परिस्थितियों में मौत' होने की बात कही। उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। अपने ट्टवीट में मस्क ने कहा, 'क्या हो यदि संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाए, इसे जानना बेहद दिलचस्प होगा।' मस्क के इस ट्वीट को लोगों ने लगातार शेयर किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 

End of Article