USA Firing:अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में कम से कम 6 की मौत, नौ घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 06:42 PM IST

Shooting in California's Capital Sacramento USA:सैक्रामेंटो शहर में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

USA Firing:अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में कम से कम 6 की मौत, नौ घायल

नई दिल्ली: अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में कई लोगों के हताहत (number of casualties) होने की सूचना मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी, सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। हताहत हुए लोगों की संख्या 6 है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रविवार तड़के शहर की एक सड़क पर अफरा-तफरी मचने के बाद पुलिस ने शुरू में "कई पीड़ितों" (multiple victims) की सूचना दी थी। अधिकारियों ने आठ ब्लॉक वाले इलाके को घेर लिया और कहा कि गोलीबारी की जांच की जा रही है।

पुलिस ने ट्वीट किया, "अधिकारियों ने कम से कम 15 गोलीबारी पीड़ितों का पता लगाया है, जिनमें छह मारे गए हैं।" "इस समय (पीड़ितों की) स्थिति अज्ञात है। कृपया क्षेत्र से बचें क्योंकि एक बड़ी पुलिस उपस्थिति रहेगी।"

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं। पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

End of Article