यूक्रेन में रूस के हमले का आज 7वां दिन है। इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा। लावरोव ने कहा कि रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। अगर कीव ने परमाणु हथियार हासिल कर लिया तो उसे 'वास्तविक खतरे' का सामना करना पड़ेगा।
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को सक्रिय करने के निर्देश जारी किए हैं। यूएन के सेक्रेटरी जनरल ने इस पर अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमले के दंश को आज भी हम झेल रहे हैं। रूस को एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर व्यवहार करना चाहिए।
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना कितनी क्रूरता पर उतर आई है उसका अंदाजा लगाना है तो ऐसे समझिए कि यूक्रेन में रूस ने सोमवार को रिहाइशी इमारत पर हमला किया फिर मंगलवार को हॉस्टल को तबाह किया और आज एक मेटरनिटी अस्पताल समेत कई इमारतों पर अटैक कर दिया। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल दाग रहा है। यूक्रेन में 15 परमाणु प्लांट है, अगर एक भी प्लांट पर हमला होता है तो भीषण तबाही मच जाएगी। अभी कुछ दिन पहले ही रूसी सेना ने यूक्रेन के चर्नेबिल परमाणु प्लांट को अपने कब्जे में लिया था, तो यूक्रेन ने पूरी दुनिया में तबाही मचने की अंदेशा जताया था।
परमाणु प्लांट पर हमला हुआ तो क्या होगा?
- यूक्रेन में 15 परमाणु प्लांट है
- आधे घंटे में 10 करोड़ मौतें होंगी
- दुनिया में क्लाइमेट सिस्टम बिगड़ेगा
- एक परमाणु बम पूरा शहर तबाह कर देगा
- दुनिया के 10 % हिस्से में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी
- ग्लोबल रेनफॉल में 45% की कमी आएगी
- दुनिया 18 हजार साल पीछे चली जाएगी

