Russia: हमें छेड़ा गया तो कयामत आ जाएगी- अमेरिका को रूस की खुली धमकी

यूक्रेन के साथ रूस की जंग जारी है। रूस महीनों से ये लड़ाई लड़ रहा है, जिसमें उसके सैकड़ों सैनिकों की मौत हो चुकी है।

russia, ukraine war, nuclear threat
रूस ने अमेरिका को चेताया  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका को धमकी
  • यूक्रेन की मदद करने पर बिफरा रूस
  • मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

अमेरिका को रूस ने अब सीधी-सीधी चेतावनी दे दी है। रूस ने कहा है कि अगर उसे छेड़ा जाएगा तो ये ठीक नहीं होगा। रूस ने पश्चिमी देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है।

दरइसल जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, उसके और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ता दिखा है। अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को मानवीय और सैन्य सहायता भी दी है। साथ ही उन्होंने रूसी हमले की निंदा भी की है। इन सब को लेकर रूस नाराज है और पश्चिम को कई बार चेतावनी जारी कर चुका है।

यूक्रेन संघर्ष के बीच सुरक्षा विशेषज्ञों की प्रमुख चिंता है कि कहीं यूक्रेन को बढ़त मिलता देख रूस परमाणु हथियारों की ओर रुख न कर ले। रूस ने परमाणु युद्ध के बारे में कई बार बात की है। अगस्त में पुतिन ने चेतावनी दी थी कि कोई भी परमाणु युद्ध में नहीं जीतेगा। इस बार रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों के लिए कड़ी परमाणु चेतावनी जारी की है।

मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति के पद पर रह चुके हैं। उन्हें पुतिन का खास माना जाता है और पुतिन ने ही उन्हें राष्ट्रपति के पद पर बैठाया था। फिलहाल वो रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

एक टेलीग्राम पोस्ट में, मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों पर "रूस को राजनीतिक क्षेत्र से खत्म करने" के लिए "यूक्रेन में सैन्य संघर्ष का लाभ" लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है - "ये एंग्लो-सैक्सन विकृतियों के गंदे सपने हैं, जो हमारे देश के टूटने के बारे में एक गुप्त विचार के साथ सो जाते हैं। यह सोचते रहते हैं कि कैसे हमें टुकड़ों में काट दिया जाए।" इसी पोस्ट में आगे मेदवेदेव ने परमाणु हमले की धमकी दी है। 

ये भी पढ़ें- ​Mikhail Gorbachev: गोर्बाचेव तो चले गए लेकिन उनकी विरासत से आज भी पुतिन को लगता होगा भय...रूस का ऐसा नायक जो बाद में बन गया 'विलेन'

अगली खबर