ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2021, 05:26 PM IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी।  फिलिप इस साल के शुरू में करीब एक महीना तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वह विंडसर कैसल लौटे थे।

फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था और उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुई थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था। उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं।

End of Article