7O साल की महिला ने की 33 साल छोटे शख्स से शादी,जवानी के प्यार के साथ यहां मनाना चाहती हैं हनीमून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 10:49 AM IST

पाकिस्तान में एक 70 साल की महिला ने खुद से 33 साल छोटे शख्स से शादी की है। दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उम्र की अड़चन रोड़े अटका रही थी।

7O साल की महिला ने की 33 साल छोटे शख्स से शादी,जवानी के प्यार के साथ यहां मनाना चाहती हैं हनीमून

नई दिल्ली: यह तो आपने भी खूब सुना होगा कि प्यार पाने के लिए इंसान सारी हदों को पार कर सकता है, लेकिन इसे सच साबित किया है पाकिस्तान की रहने वाली किश्वर बीबी और इफ्तिखार ने। 37 वर्षीय इफ्तिखार ने अपने बचपन की मोहब्बत को पाने के लिए ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। इफ्तिखार ने 70 साल की बुजुर्ग किश्वर बीबी से निकाह (शादी) कर लिया। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को बेइंतिहा मोहब्बत करते थे लेकिन उम्र का फासला होने की वजह से दोनों के घरवाले राजी नहीं हुए। 

वायरल हुआ शादी का वीडियो

गौर करने वाली बात ये है कि इफ्तिखार ने इस दौरान शादी कर ली और उनके 6 बच्चे हैं लेकिन किश्वर बीबी 70 साल तक कुंआरी रही। अब आखिरकार दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए एक दूसरे से शादी कर ली है। उनकी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस अनूठी शादी की पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अन्य मुल्कों में भी खासी चर्चा हो रही है। 

इफ्तिखार का पहला प्यार किश्वर

इफ्तिखार बहुत छोटे थे तो तभी उन्हें किश्वर बीबी से मोहब्बत होने लगी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से इसका इजाहर भी किया तो बात आगे बढ़ी। जब उसने किश्वर और इफ्तिखार ने अपने-अपने घरवालों से प्यार और शादी को लेकर बात की तो दोनों तरफ से साफ इंकार कर दिया गया। इसके बाद जहां किश्वर ने जीवन भर किसी और से शादी नहीं करने का फैसला किया। तो इफ्तिखार ने शादी कर ली। शायद इस बात का अंदाजा किश्वर को भी नहीं था कि जवानी का प्यार 70 साल की उम्र में मिलेगा।

 हनीमून पर यहां जाना चाहते हैं दोनों

बेशक किश्वर 70 साल की हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी चाहत किसी युवा जोड़े से कम नहीं है। किश्वर से शादी के बाद जब एक रिपोर्टर ने हनीमून डेस्टिनेशन पूछा तो उसने निडर होकर कराची और मरी का नाम लिया। किश्वर के दूल्हे इफ्तिखार ने बताया कि वह परिवार के कारण नहीं मिल सका, लेकिन शादी के बाद इफ्तिखार ने किश्वर से मिलना बंद नहीं किया। दोनों अक्सर पार्कों या अलग-अलग जगहों पर एक साथ मिलते और समय बिताते थे।

End of Article