प्यार में अंधी महिला! बॉयफ्रेंड को दोबारा हासिल करने के लिए गर्लफ्रेंड ने करवाया काला जादू, लगा 8.95 लाख का चूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:17 PM IST

Mumbai Crime News: एक 27 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर महिला के साथ एक आदमी ने अपनी 'जादू की शक्ति' के दावों पर विश्वास दिलाकर 8.95 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिला को उम्मीद थी कि वह एक साल पहले बॉयफ्रेंड से हुए ब्रेकअप के बाद वह उसे फिर से हासिल कर सकती है।

प्यार में अंधी महिला! बॉयफ्रेंड को दोबारा हासिल करने के लिए गर्लफ्रेंड ने करवाया काला जादू, लगा 8.95 लाख का चूना
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: प्यार में कभी-कभी इंसान इतना पागल हो जाता कि उसके आगे उसे कुछ दिखाई नहीं देता। यह दीवानगी बहुत बार प्यार करने वाले को काफी नुकसान भी पहुंचा देती है। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है, जहां एक एक्स गर्लफ्रेंड अपने पुराने बॉयफ्रेंड को हासिल करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई है। एक 27 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर महिला के साथ एक आदमी ने अपनी 'जादू की शक्ति' के दावों पर विश्वास दिलाकर 8.95 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिला को उम्मीद थी कि, वह एक साल पहले बॉयफ्रेंड से हुए ब्रेकअप के बाद वह उसे फिर से हासिल कर सकती है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गुजरात की रहने वाली पीड़िता खारघर में फ्लैटमेट के साथ रह रही है। वह एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जो पिछले साल नांदेड़ में रहता था और पिछले साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। युवक ने उसे सभी सोशल मीडिया साइट्स से ब्लॉक कर दिया था।

गर्लफ्रेंड के अंदर दोबारा जागा पुराना प्यार

पुलिस ने बताया कि, शिकायतकर्ता महिला के मन में फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए भावनाएं आने लगीं और वह उससे संपर्क करना चाहती थी। उसने कई तरह की कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया और इसलिए उसने ऑनलाइन कोई समाधान तलाशना शुरू कर दिया। उसे सबसे पहले रुखसारी नाम की एक महिला का प्रोफाइल मिला जो जादू की शक्ति को बढ़ावा दे रही थी। रुखसारी ने पीड़िता को एक 'खान साब' का संपर्क नंबर दिया, जिसे उसने 'जादुई शक्तियों' का होने का दावा किया था। खान साहब ने सबसे पहले पीड़िता से कहा कि, उसे 50,000 रुपये देने होंगे और जादू करने के लिए युवक की एक तस्वीर भी देनी होगी। पहला भुगतान महिला ने अप्रैल में किया था। 

आरोपी ने महिला को इस तरह बनाया बेवकूफ

कुछ दिनों बाद महिला ने खान साब से जादू का रिजल्ट मांगा। इस आरोपी ने बताया कि युवक के दोस्त को किसी मामले में गिरफ्तार किया गया था और इसलिए जादू काम नहीं कर सका। उसने आगे उसे 'जादू' के लिए 1.75 लाख और मांगे। दूसरी किस्त देने के बाद उसने फिर से कुछ दिनों में रिजल्ट मांगा, जिस पर उसने बताया कि, युवक के चाचा की मृत्यु हो गई और इसलिए देरी हुई। 12 अलग-अलग लेन-देन में प्यार में पागल महिला ने आरोपी को कुल 8.95 लाख रुपये दिए। आखिरकार उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। हर लेन-देन के लिए आरोपी ने भुगतान करने के लिए अलग-अलग फोन नंबर दिए थे। महिला ने एक-एक नंबर पर फोन किया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो रहा था। इसके बाद पीड़ित महिला ने खारघर पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!