G7 Meeting: ब्रिटेन गए जयशंकर के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कोविड से संक्रमित, कार्यक्रम में फेरबदल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2021, 03:32 PM IST

विदेश मंत्री ने कहा, 'एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।'

G7 Meeting: ब्रिटेन गए जयशंकर के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कोविड से संक्रमित, कार्यक्रम में फेरबदल

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ब्रिटेन गये प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इस वजह से विदेश मंत्री को यहां अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में फेरबदल करना पड़ा है। जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, 'मुझे कल शाम कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला।'

विदेश मंत्री ने कहा, 'एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।'

सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये और आगे की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। जी-7 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर अतिथि हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के आमंत्रण पर जयशंकर सोमवार को लंदन पहुंचे।

End of Article