Italy: इटली में सियासी उलटफेर, प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने पद से दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2021, 08:26 PM IST

इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है समाचार एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है। 

Italy: इटली में सियासी उलटफेर, प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने पद से दिया इस्तीफा

ग्यूसेप कोंते ने सीनेट में अपनी सरकार को गिराने से बचाने के बाद अपने गठबंधन के बाहर के सांसदों से आग्रह किया कि वह उनकी अल्पसंख्यक सरकार में शामिल हो जाएं वहीं इस्तीफे के बाद नई सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। कोंते ने इतालवी राजनीतिक संकटों के अंतिम मध्यस्थ राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला को अपना इस्तीफा सौंपा मटारेला ने उन्हें केयरटेकर के तौर पर आगे के कदमों पर चर्चा करने के लिए निमंत्रित किया है।

कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री को बहुमत की जरूरत है, इस कारण उन्होंने सांसदों से उनकी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है।

पिछले हफ्ते ही ग्यूसेप कोंते सीनेट में विश्वासमत हासिल कर अपनी सरकार को बचाने में कामयाब हुए थे इसमें उन्हें गठबंधन का खासा सहयोग मिला था बताते हैं कि इस दौरान कोंते के पक्ष में 140 वोट पड़े थे और 16 सांसद हाजिर रहे थे। 

सितंबर 2019 के बाद से इटली की सत्ता में रहा गठबंधन इस महीने की शुरुआत में इटालिया वीवा पार्टी के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण माने जाने वाले पूर्व प्रमुख माटेओ रेंज़ी के पद छोड़ देने के बाद कमजोर पड़ गया। इटली में अब भी खासी तादाद में लोगों की मौत हो रही है।

End of Article