Video: Live शो के दौरान TikToker हरीम शाह ने किया पाकिस्तानी गृह मंत्री को फोन, करने लगी जिद...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 06:36 PM IST

Hareem Shah Video: पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में गृह मंत्री शेख राशिद फिर सुर्खियों में हैं। टिक-टॉक स्टार हरीम शाह ने एक लाइव शो के दौरान एंकर के आग्रह पर शेख रशीद को कॉल लगा दिया।

Video: Live शो के दौरान TikToker हरीम शाह ने किया पाकिस्तानी गृह मंत्री को फोन, करने लगी जिद...

इस्लमाबाद: अपने बड़बोले बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद (Sheikh Rashid Ahmed) फिर चर्चा में हैं और वो भी एक टिक टॉक स्टार हरीम शाह (Hareem Shah) की वजह से। यह पहली बार नहीं है कि जब टिक टॉक स्टार हरीम शाह की वजह से शेख राशिद चर्चा में आए हों वह पहले भी हरीश शाह के साथ कथित संबंधों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हरीश शाह ने पहले भी शेख रशीद पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया था। इस बार हरीश शाह ने एक लाइव शो के दौरान शेख रशीद को फोन लगा दिया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया में बातचीत का यह वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान शो के एंकर हरीम शाह से कहते हैं कि अगर आप शेख रशीद को अभी कॉल करें तो क्या आपका कॉल उठाएंगे? एंकर के इस सवाल के जवाब में हरीम शाह कहती हैं,'कर लेते हैं'। इसके बाद हरीम शाह का फोन मंगवाया जाता है और शेख रशीद को कॉल की जाती है।

गुस्से में राशिद ने काटा फोन

जैसे ही हरीम शाह शेख रशीद को कॉल करती है तो तो दूसरी तरफ से कथित शेख रशीद की आवाज आती है और वह कहते हैं- अभी बिजी हूं बात नहीं कर सकता हूं। इसके बाद हरीम शाह कहती हैं कि अभी बात करें नां? हरीम शाह की इस बात शेख रशीद कहते हैं कि मैं अभी बात नहीं कर सकता। इसके बाद हरीम शाह जो डालती हैं तो शेख रशीद गुस्सा होकर फोन काट देते हैं। 

पहले भी लग चुका है आरोप

वीडियो में हरीम ने शेख राशिद को कॉल करते हुए अपना मोबाइल फोन भी कैमरे में दिखाया, जिसमें उसने होस्ट को दिखाया कि उसने शेख राशिद का नंबर किस नाम से सेव किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इससे हले भी हशीम ने रशीद पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया था।

End of Article