Vladimir Putin: जी-7 नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की घोड़े के साथ शर्टलेस फोटो का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 10:06 AM IST

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन की जिस फोटो का मजाक उड़ाया गया, उसमें वो बिना शर्ट के एक घोड़े पर सवार थे। पुतिन का मजाक उड़ाने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

Vladimir Putin: जी-7 नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की घोड़े के साथ शर्टलेस फोटो का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल
Photo Credit: ANI

Vladimir Putin: जर्मनी में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन के पहले दिन रविवार को जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन पर रूस पर हमले, यूक्रेन की स्थिति और हमले के बाद से होने वाले प्रभाव पर चर्चा की। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन की एक फोटो की भी चर्चा हुई और जी-ज के नेतओं ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। पुतिन की जिस फोटो का मजाक उड़ाया गया, उसमें वो बिना शर्ट के एक घोड़े पर सवार थे। पुतिन का मजाक उड़ाने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

पुतिन की घोड़े के साथ शर्टलेस फोटो का जी-7 नेताओं ने उड़ाया मजाक 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को पुतिन के फोटोशूट के बारे में मजाक करते हुए एक वीडियो में साफ सुना जा सकता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक मेज के चारों ओर बैठे अन्य नेताओं से पूछा। "जैकेट ऑन? जैकेट ऑफ? क्या हम अपने कपड़े उतार दें?" हम सभी को दिखाना होगा कि हम पुतिन से ज्यादा मजबूत हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पुतिन की फोटो पर ली चुटकी

वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चुटकी लेते हुए पुतिन की फोटो का हवाला देते हुए कहा कि हम नंगे छाती वाली घुड़सवारी करते हुए फोटो खिंचाएंगे। जॉनसन ने जवाब देते हुए कहा कि "वहां तुम जाओ! वहां तुम जाओ! हमें उन्हें हमारे पेक्स दिखाने के लिए मिल गया है!" क्रेमलिन की ओर से जारी फोटो में रूसी राष्ट्रपति पुतिन अक्सर शर्टलेस दिखाई देते हैं। अक्सर बाहरी गतिविधियों में शर्टलेस होना पुतिन की मजबूत छवि का हिस्सा है। रूसी राष्ट्रपति एक कुशल ताइक्वांडो भी हैं। 

यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर अपने शुरुआती हमले के बाद साल 2014 में रूस को जी-8 से बाहर कर दिया गया था। अभी जी-7 देशों में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस और जापान शामिल हैं।
 

End of Article