Bill Melinda Gates:मेलिंडा ने बिल को कराया था लंबा इंतजार, 7 साल बाद शादी के लिए हुई थीं तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2021, 08:46 PM IST

Bill Melinda Gates News:माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला किया है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी शादी के पीछे भी एक कहानी थी।

Bill Melinda Gates:मेलिंडा ने बिल को कराया था लंबा इंतजार, 7 साल बाद शादी के लिए हुई थीं तैयार

न्यूयॉर्क: अरबपति समाजसेवी और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) और मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates)ने तलाक की घोषणा करते हुए अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारा अब यही मानना है कि 'अब हम एक दंपति के रूप में साथ नहीं रह सकते है लेकिन अपनी संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे।'

ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में दोनों ने कहा, 'काफी सोच विचार करने और अपने संबंधों पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।'

उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से अधिक समय से वे एक संस्था चला रहे हैं जो जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।बयान के अनुसार, 'हमारा यही मानना है कि इस मिशन में और संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे। लेकिन जीवन के अगले पड़ाव में दंपति के रूप में हम साथ नहीं रह सकते हैं।'

7 साल की डेटिंग के बाद मेलिंडा ने लिया था शादी का फैसला 

इस कपल ने 7 साल की डेटिंग के बाद विवाह का फैसला किया था गौर हो कि साल 1987 मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट ज्वॉइन की थी और उसके बाद उनका और बिल मेलिंडा की ओर आकर्षित हुए और उन्हें अपनी जीवन संगिनी बनाने का मन बना लिया था।

बताते हैं कि एक दिन बिल ने मेलिंडा को प्रपोज कर दिया मेलिंडा के लिए ये सब कुछ बहुत हैरान कर देने वाला था, उन्हें कुछ समझ नहीं आया और इसलिए उन्होंने बिल को इंकार कर दिया था।

बिल निराश नहीं हुए और उन्होंने इंतजार किया

हालांकि बिल इससे निराश नहीं हुए और उन्होंने इंतजार किया, इस दौरान माइक्रोसाफ्ट ने कामयाबी की नई ऊंचाईयां हासिल की जिसमें मेलिंडा का भी बड़ा हाथ था बाद में मेलिंडा की मां ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। जिसके बाद साल 1994 में दोनों ने 'हवाई' के एक द्वीप लनाई में शादी की थी।

बिल और मेलिंडा दोनों साथ काम करते रहेंगे

बयान के अनुसार, 'संस्था की रणनीति को आकार देने तथा उसकी स्वीकृति के लिए, संस्था के मुद्दों की हिमायत करने और संस्था के संपूर्ण मार्गदर्शन के लिए दोनों साथ काम करते रहेंगे।'बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'हमने तीन प्यारे बच्चों की परवरिश की और एक संस्था बनायी जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।'

बिल पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं

बिल गेट्स पूर्व में दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं और उनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से भी अधिक होने का अनुमान है।उन्होंने एक बयान में कहा, 'हमने तीन प्यारे बच्चों की परवरिश की और एक संस्था बनायी जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है।'

द मोमेंट ऑफ लिफ्ट' में जीवन से जुड़े संघर्षों के बारे में बताया

मेलिंडा गेट्स ने 2019 में प्रकाशित अपने संस्मरण 'द मोमेंट ऑफ लिफ्ट' में अपने बचपन और जीवन से जुड़े संघर्षों के बारे में बताया है। उन्होंने एक जानी-मानी शख्सियत की पत्नी होने तथा घर पर तीन बच्चों की परवरिश करने जैसे निजी संघर्षों का भी जिक्र किया है। पिछले साल बिल गेट्स ने कहा था कि परमार्थ कार्यों में ध्यान देने के लिए वह माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से हट रहे हैं।

End of Article