दुनिया

अमेरिका का बड़ा फैसला, बशर अल असद को अपदस्थ करने वाले सीरिया विद्रोही नेता पर घोषित इनाम लिया वापस

USA: अमेरिका ने अब सीरिया के नए नेता अल शराआ को पकड़ने के लिए रखे गए इनाम को वापस ले लिया है, हालांकि अभी उनके संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) को आतंकवादी संगठनों की सूची से बाहर नहीं किया है।

Image

सीरिया विद्रोही नेता पर घोषित इनाम को अमेरिका ने लिया वापस

Photo : Twitter

अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक सीरियाई विद्रोही नेता को पकड़ने के लिए प्रस्तावित एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम पर आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। विद्रोहियों के समूह ने इस महीने की शुरूआत में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से बेदखल कर दिया था। यह घोषणा दमिश्क में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेता अहमद अल-शराआ और पश्चिम एशिया के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक बारबरा लीफ के बीच हुई बैठक के बाद की गई। बता दें, बारबरा लीफ असद के निष्कासन के बाद सीरिया में पहले अमेरिकी राजनयिक हैं, जिन्होंने सीरिया के नए नेता से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है।

सीरिया के विद्रोहियों को तुर्किये और अमेरिका से मिल रही मदद

सीरियाई विद्रोहियों ने असद परिवार के 50 सालों से लंबे शासन को उखाड़ फेंका था। दावा किया जा रहा है कि असद सरकार से लड़ने वाले इन विद्रोहियों को तुर्किये और अमेरिका ने मदद की है। विद्रोही संगठन के सत्ता संभालने के बाद से ही अमेरिका अहमद अल शरा को मोस्ट वांटेड की लिस्ट से निकालने पर विचार कर रहा था। अहमद अल शरा के संगठन हयात तहरीर अल-शाम को अभी भी विदेशी आतंकवादी संगठन की लिस्ट से निकाला नहीं गया है। लीफ ने यह नहीं बताया कि संगठन पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या नहीं, लेकिन उन्होंने मीडिया से कहा कि अल शरा ने आतंकवाद को त्यागने का वादा किया है और इसके परिणामस्वरूप अमेरिका अब इनाम नहीं देगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article