दुनिया

इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी में फटा ज्वालामुखी, 150 KM दूर से दिखा गर्म राख का गुबार; अलर्ट जारी

Indonesia Volcano Eruption: इंडोनेशिया के दक्षिण-मध्य में मौजूद माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी में मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ जिससे गर्म राख का विशाल गुब्बार फैल गया। इंडोनेशिया की भूविज्ञान एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने ज्वालामुखी गतिविधि के बाद ज्वालामुखी से 10,000 मीटर तक घने भूरे बादल को रिकार्ड किया।

Image

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी

Photo : AP

Indonesia Volcano Eruption: इंडोनेशिया के दक्षिण-मध्य में मौजूद माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी में मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद आसमान में एक गोबरछत्ते के आकार में गर्म राख का बादल में फैल गया। अधिकारियों ने ज्वालामुखी उदगार संबंधी चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया और खतरे के क्षेत्र का दायरा क्रेटर से आठ किमी तक बढ़ा दिया।

ज्वालामुखी से निकली गर्म राख

इंडोनेशिया की भूविज्ञान एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने ज्वालामुखी गतिविधि के बाद ज्वालामुखी से 10,000 मीटर तक घने भूरे बादल को रिकार्ड किया। यह राख एक गोबरछत्ते के आकार में राख के बादल में फैल गई जिसे पहाड़ से 90 किमी से 150 किमी दूर स्थित शहरों से देखा जा सकता था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Indonesia_Volcano

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी

भारी बारिश की चेतावनी जारी

लोगों को भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा नदियों में जा सकता है। नवंबर में माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी के विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article