दुनिया

म्यांमार में अपने ही नागरिकों को बनाया गया निशाना! एयर स्ट्राइक में 27 की मौत, विपक्षी समूह ने किया ये बड़ा दावा

Myanmar Violence: म्यांमार की सेना ने लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध समूह के नियंत्रण वाले एक गांव को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में कम से कम 27 नागरिकों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। विपक्षी समूह ने शनिवार को यह दावा किया। म्यांमार सेना ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे सिंगू टाउनशिप के लेट पैन हला गांव पर हवाई हमला किया।

Image

म्यांमार हवाई हमला

Photo : AP

Myanmar Violence: म्यांमार की सेना ने लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध समूह के नियंत्रण वाले एक गांव को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में कम से कम 27 नागरिकों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। विपक्षी समूह ने शनिवार को यह दावा किया।

कहां हुई एयर स्ट्राइक?

म्यांमार सेना ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे सिंगू टाउनशिप के लेट पैन हला गांव पर हवाई हमला किया। मांडले पीपुल्स डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने बताया कि यह गांव म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 65 किमी की दूरी पर स्थित है। हालांकि, सेना ने इस हवाई हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

म्यांमा में एक फरवरी, 2021 को सेना ने आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को हटा दिया था, जिसके बाद देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबाया और इसके बाद कई लोगों ने हथियार उठा लिए। अब देश के बड़े हिस्से में संघर्ष हो रहा है।

शनिवार को अपने टेलीग्राम सोशल मीडिया चैनल पर जारी समूह के बयान में कहा गया कि लेट पैन हला गांव में भीड़भाड़ वाले बाजार की दुकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मारे गए 27 लोगों में छह बच्चे भी शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article