दुनिया

बीजिंग की गगनचुंबी इमारत से टकराया विमान, सामने आया डरावना VIDEO; मलबे के साथ दिख रहा धुआं

Beijing Plane Crash: चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से अचानक एक विमान टकरा गया। इस हादसे की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं।

Image

बीजिंग की गगनचुंबी इमारत से टकराया विमान

Photo : Twitter

Beijing Plane Crash: चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से अचानक एक विमान टकरा गया। इस हादसे की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं।

109 मंजिला इमारत से टकराया विमान

बताया जा रहा है कि बीजिंग के गुओमाओ जिले की एक 109 मंजिला इमारत से एक छोटा विमान टकरा गया। इस इमारत का नाम CITIC टावर है, जिसे चाइना जून भी कहा जाता है।

कौन सा विमान टकराया?

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, गगनचुंबी इमारत से टकराने वाला विमान सनवर्ड एसए60 एल अरोरा लाइट एयरक्राफ्ट है। हादसे के बाद जमीन पर पड़ा विमान का मलबा देखा गया, जिनमें विमान का पंख शामिल है। घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज के मुताबिक, इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की संभावना है। हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ? अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

कैसे हुआ हादसा?

इस विमान की कमान कैप्टन लियू जुनहुआ के हाथों में थी, जो स्थानीय हवाई क्षेत्र में सोलो फ्लाइट पर था। इस विमान ने शाम करीब 5:30 बजे शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और लगभग 10 मिनट बाद वापस लौटकर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। रनवे 18 के लिए पश्चिमी दिशा से एप्रोच के दौरान विमान ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। यह स्थानीय हवाई क्षेत्र से बाहर निकल गया और लगातार 270 डिग्री की दिशा में उड़ान भरता रहा।

स्थानीय एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने कुछ देर बाद विमान को ईस्ट फिफ्थ रिंग रोड के पास ट्रैक किया, लेकिन इसके बाद विमान का सिग्नल अचानक गायब हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कैप्टन लियू जुनहुआ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके कुछ वक्त बाद ही विमान टकरा गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article