दुनिया

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी अफगान सेना, 14 PAK सैनिकों की मौत; तालिबान के कब्जा में कई चौकियां

पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का करारा जवाब दिया है। झड़प में कम से कम 14 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।

Image

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी अफगान सेना, 14 PAK सैनिकों की मौत; तालिबान के कब्जा में कई चौकियां

Afghanistan Attacks Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए थे। अफगानिस्तान ने इन पाकिस्तानी हवाई हमलों का करारा जवाब दिया है। झड़प में कम से कम 14 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।

पाक के कई चौकियों पर अफगान सैनिकों का कब्जा

तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने टोलो न्यूज (TOLO News) को जानकारी दी कि इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है, वहीं, कुनार और हेलमंद प्रांतों में अफगान सीमा पर एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है। पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच आज सुबह से झड़पें जारी हैं।

अफगान सरकार ने बताया कि आमने-सामने की झड़प में पाकिस्तानी सैनिकों को जबरदस्त नुकसान पहुंच है। अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी छीन लिए। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यह अब तक की सबसे गंभीर मुठभेड़ मानी जा रही है।

क्यों छिड़ी ये झड़प?

9 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर हवाई हमले हुए थे। तालिबान का आरोप था कि ये हमले पाकिस्तान ने किए थे। हालांकि पाकिस्तान ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि ये हमले उसने किए, लेकिन उसने तालिबान को चेतावनी दी कि वह अपनी जमीन पर TTP को पनाह न दे।

हमारी साहस का परीक्षा न ले पाकिस्तान: तालिबान

तालिबान शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। अगर कोई अफगानों के साहस की परीक्षा लेना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफगानिस्तान के साथ ये खेल खेलना ठीक नहीं है।'

तालिबान शासन के रक्षा मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, डूरंड लाइन के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में एक बाजार पर बमबारी की और काबुल के संप्रभु क्षेत्र का भी उल्लंघन किया।

taliban news

तालिबान के प्रवक्ता, जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान के हमलों पर जताई नाराजगी।(फोटो सोर्स: AP)

पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि हालिया हमलों के बाद पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 3 अफगान ड्रोन मार गिराए, आशंका जताई गई है कि ये ड्रोन बम ले जा रहे थे।

सऊदी ने दोनों देशों के बीच झड़प पर जताई चिंता

सऊदी अरब ने इस लड़ाई पर चिंता जताई है। सऊदी सरकार ने दोनों देशों से शांति और बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की है और तनाव बढ़ाने से बचने को कहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article