केरल में इस मंदिर की गुप्त तिजोरियों में अरबों डॉलर (लगभग $22 बिलियन अनुमानित) के सोने के सिक्के, गहने और कीमती पत्थर हैं, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े खजानों में से एक बनाते हैं। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगते हैं।
चीन के हुनान प्रांत में 2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला एक विशाल सोने का भंडार मिला है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्राकृतिक सोने का भंडार माना जाता है। चीन को 1000 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाले दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार हासिल हुआ है।
रूस के मगदान ओब्लास्ट में 770 टन चांदी के बड़े भंडार मिले हैं, जो खनन के लिए तैयार हैं। इस खजाने से रूस की अर्थव्यवस्था को भारी लाभ मिलेगा।
कंगाल पाकिस्तान की हाल ही में लॉटरी लगी है जब तरबेला डैम के पास 636 बिलियन डॉलर (लगभग 56.34 लाख करोड़ रुपये) का सोने का भंडार पाया गया है, जो देश के लिए एक बड़ी खोज माना जा रहा है।
ब्लैकबर्ड नामक समुद्री लुटेरे का 62 अरब रुपये का खजाना नॉर्थ कैरोलिना में मिला था, और इसी तरह के कई डूबे हुए जहाज के खजाने समुद्र की गहराइयों में मौजूद हैं।
फिलीपींस में जापानी जनरल तोमोयुकी यामाशिता द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान छिपाए गए कथित सोने और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का एक विशाल संग्रह, जिसे "गोल्डन लिली" भी कहा जाता है। इसे भी अब तक पूरी तरह से खोजा नहीं जा सका है।
यह उत्तरी अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध खोई हुई खानों में से एक है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें अथाह सोना है। हालांकि, यह भी एक अनसुलझा रहस्य है। इसे खोजने के लिए खोजकर्ता लगातार अभियान में लगे रहते हैं।