दुनिया

China Rain: चीन में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से 17 लोगों की मौत, 33 लापता

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है, युझोंग काउंटी गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गई।

Image

चीन में बारिश का कहर (फाइल फोटो: AP)

चीन में पिछले 48 घंटों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य लापता हो गये हैं। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत में पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के बाद व्यापक खोज एवं बचाव प्रयासों, बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य का आदेश दिया है।

इसमें कहा गया है कि गांसू प्रांत में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद आयी बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है तथा 33 अन्य लापता हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक अन्य घटना में बुधवार को चीन के दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोउ में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

जिले के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, गुआंगझोउ के बैयुन जिले के दयुआन गांव में भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 लोग फंस गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article