Bolivia military base blast : बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में एक सैन्य बेस पर हुए धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कम से कम 58 लोग घायल हो गए। बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया कि विस्फोट में घायल ज्यादातर आम नागरिक हैं। विस्फोट में कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीता नेब्रास्का के मुताबिक विस्फोट में 10 से 15 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
दुनिया
बोलीविया के सैन्य अड्डे पर विस्फोट, कम से कम 10 की मौत, 58 लोग घायल
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Sep 5, 2026, 10:38 AM IST
