वायरल न्यूज़

अजब: इस चप्पल में आ जाए पूरे खानदान के लोगों का पैर, विशालता देख लोग बोले- कुंभकर्ण के लिए बनवाया क्या

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2024, 06:02 PM IST

Biggest Slipper in the World: एक दुकानदार इतना बड़ा चप्पल बेचता नजर आ रहा है। जिसमें एक-दो लोगों के नहीं बल्कि पूरे खानदान के पैर समा जाएंगे। इस अनोखी चप्पल को लोग कुंभकर्ण का चप्पल कहकर बुला रहे हैं।

Image

दुनिया की सबसे बड़ी चप्पल (इंस्टाग्राम)

Biggest Slipper in the World: हर कोई चप्पल पहनता ही है। लोगों को तरह-तरह के चप्पल पसंद आते हैं। घर में लोग अलग तो बाहर अलग चप्पल पहनते हैं। कुछ लोगों के पास तो कई सारे चप्पल होते हैं, जो अलग-अलग मौके पर पहने जाते हैं। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने साइज का ही चप्पल पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग एक नंबर बड़ा चप्पल भी पहनते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

नहीं देखा होगा इतना विशाल चप्पल

वीडियो में एक दुकानदार इतना बड़ा चप्पल बेचता नजर आ रहा है। जिसमें एक-दो लोगों के नहीं बल्कि पूरे खानदान के पैर समा जाएंगे। इस अनोखी चप्पल को लोग कुंभकर्ण का चप्पल कहकर बुला रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस बात को लेकर भी मजे ले रहे हैं कि अगर इतनी बड़ी चप्पल किसी की मम्मी के पास आ जाए तो क्या होगा। वीडियो को @royalcityfabrics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी। देखें वीडियो-

वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक दुकानदार अपने हाथ में विशालकाय चप्पल पकड़ दिख रहा है। वीडियो में जो दुकानदार चप्पल पकड़ा है, वह इतना बड़ा है कि इसे पकड़ने के लिए उसे अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दुकानदार ने अपने हाथों में कोई बोझा पकड़ा हुआ है। हालांकि, देखने में यह चप्पल बड़ी कमाल की लग रही है। इस चप्पल की डिजाइन काफी अच्छी लग रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article