वायरल न्यूज़

WTC Final: लाइव मैच के दौरान सरेआम कुछ ऐसा कर रहे थे कपल, Video हो गया वायरल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 11, 2023, 11:22 AM IST

WTC Final Couple Video: WTC फाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 444 रनों का लक्ष्य रखा है। वहीं टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 60 गेंद में 44 रन और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Image

कपल का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा फाइनल
  • मैच के चौथे दिन कैमरे में कैद हुई प्यारी सी घटना
  • एक-दूसरे को किस करता नजर आया कपल

WTC Final Couple Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच में लंदन के ऐतिहासिक मैदान केनिंग्टन ओवल पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में चार दिन का खेल पूरा हो चुका है। WTC का फाइनल मैच का उत्साह इतना ज्यादा है कि इसका लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। लाइव मैच के दौरान कई बार दर्शक कुछ अतरंगी हरकतें करने लगते हैं, जो कैमरे में कैद हो जाता है। इसके बाद ऐसी हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

कपल का प्यारा वीडियो वायरल

ओवल से भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मैच के चौथे दिन स्टेडियम में बैठा एक कपल कुछ ऐसा करता नजर आया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। कपल ने लाइव मैच के लिए दौरान जो किया उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि WTC फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे एक प्रेमी ने सबके सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। इसके बाद प्रेमिका ने 'हां' बोला तो सबके सामने ही प्रेमी ने उसे अंगूठी पहनाई। देखें वीडियो-

एक-दूसरे को किया Kiss

सिर्फ यही नहींं अंगूठी पहनाने के बाद दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए। यह खूबसूरत नजारा कैमरामैन की नजरों में आ गया और उसने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि WTC फाइनल जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 444 रनों का लक्ष्य रखा है। वहीं टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। अगर भारत को WTC का फाइनल जीतना है तो उसे अभी भी 280 रनों की दरकार है। फिलहाल, विराट कोहली 60 गेंद में 44 रन और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article