वायरल न्यूज़

Video: सरकारी नौकरी का कमाल! दूल्हे को मिली इतनी खूबसूरत दुल्हन, अपनी किस्मत पर नहीं हो रहा था यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 13, 2023, 09:02 PM IST

Beautiful Dulhan Video: दूल्हा अपनी किस्मत पर हैरान हो रहा है। दूल्हा शायद यह सोच रहा है कि उसे इतनी सुंदर दुल्हन कैसे मिल सकती है। बता दें कि दूल्हा सरकारी नौकरी करता है। इस वजह से उसे इतनी खूबसूरत दुल्हन मिली है। इतनी सुंदर दुल्हन देखकर दूल्हा मन ही मन मुस्कुराता नजर आता है।

Image

सुंदर दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे को मिली उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन
  • दुल्हन को देखकर मंद-मंद मुस्कुराता है दूल्हा
  • सरकारी नौकरी की वजह से मिली सुंदर दुल्हन

Beautiful Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो जमकर देखने को मिलते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन ही नहीं होता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप सच में सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो शादी की स्टेज से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी की स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान कुछ ऐसा दिखता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बहुत ही जबर थी दूल्हे की किस्मत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला होने वाला है। इस बीच दूल्हे के चेहरे पर सोच-विचार की कुछ लकीरें दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है कि दूल्हा अपनी किस्मत पर हैरान हो रहा है। दूल्हा शायद यह सोच रहा है कि उसे इतनी सुंदर दुल्हन कैसे मिल सकती है। बता दें कि दूल्हा सरकारी नौकरी करता है। इस वजह से उसे इतनी खूबसूरत दुल्हन मिलती है। इतनी सुंदर दुल्हन देखकर दूल्हा मन ही मन मुस्कुराता नजर आता है। आप देख सकते हैं कि वह चाहकर भी अपनी खुशी नहीं छिपा पा रहा था। दूसरी तरफ दुल्हन बहुत ही ज्यादा गंभीर नजर आ रही है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर आकर फोटो खिंचवाता है। उसके चेहरे को देखकर भी लग रहा है कि उसे दोनों की जोड़ी देखकर हैरानी हो रही है। दूल्हे का दोस्त भी मंद-मंद मुस्कुरा रहा है। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को couple_official_page नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ‘सरकारी नौकरी की पावर।’ इस कैप्शन के साथ यह बताने की कोशिश की गई है कि सरकारी नौकरी वाले लड़कों को दुल्हन सुंदर ही मिलती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article