वायरल न्यूज़

Video: अतरंगी रील्स बनाने के लिए महिला ने ऐसी जगह घुसकर बनाया वीडियो, देखकर लोग बोले- अब दुनिया खत्म हो जानी चाहिए

Viral Video: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ऐसी जगह बैठी हुई है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की है। आप देख पाएंगे कि महिला किचन में नीचे सामान रखने के लिए बनी जगह में छिपकर बैठी होती है।

Image

रील्स बनाने के लिए ऐसी जगह छिपी महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करते नजर आते हैं। आपने देखा होगा कि कई बार लोग वायरल होने के लिए ऊल-जुलूल हरकतें करते हुए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। यहां तक कि कई बार उनके ये वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। इसी क्रम में एक महिला का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला जिस तरह के रील्स बनाती दिख रही है, उससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो में आपको कैमरा किसी किचन में जाता दिख रहा होगा। यहां तक तो कुछ भी समझ नहीं आता है, लेकिन अगले ही पल दिखाई देता है कि कैमरा किसी महिला की पीठ पर फोकस हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ऐसी जगह बैठी हुई है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की है। आप देख पाएंगे कि महिला किचन में नीचे सामान रखने के लिए बनी जगह में छिपकर बैठी होती है। कैमरे में सबसे पहले महिला की पीठ दिखाई देता है। देखें वीडियो-

इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स महिला के और पास जाता है। अब आपको दिखाई देगा कि महिला क्या काम कर रही है। आप देख पाएंगे कि महिला चोरी से वहां बैठकर नूडल्स खा रही होती है। सोचिए ऐसे छिपकर नूडल्स कौन खाता होगा। जाहिर सी बात है कि वीडियो बनाने के लिए महिला ने यहा अतरंगी तरीका अपनाया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर shanayaroyofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'रील के लिए दीदी कहीं टॉयलेट में खाना खाने न चली जाना।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article