वायरल न्यूज़

Viral Video: बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी महिला, बचाने आए शख्स ने मुंह पर मारी ऐसी लात, बच गई जिंदगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 01:05 PM IST

Suicide Attempt Video: वीडियो में एक महिला बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास करती नजर आ रही है। इस दौरान जो होता है, वह देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। दरअसल, महिला खिड़की से नीचे कूदने ही वाली होती है। तभी एक शख्स ऊपर से रस्सी के सहारे वहां पहुंच जाता है।

Image

आत्महत्या का प्रयास

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • सुसाइड करने ही वाली थी महिला
  • बचाने आए शख्स ने किया हैरान करने वाला काम

Suicide Attempt Video: अखबारों और न्यूज चैनलों में आपको सुसाइड की खबरें देखने और सुनने को मिल जाती होंगी। आज के दौर में इंसान मानसिक तनाव से ज्यादा गुजर रहा है। इसलिए सुसाइड की घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि, यह घटनाएंं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास करती नजर आ रही है। इस दौरान जो होता है, वह देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

वायरल वीडियो जापान के किसी शहर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऊंची बिल्डिंग की खिड़की पर बैठी है। वह नीचे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करती नजर आ रही है। इसी बीच उसका रेस्क्यू करने आया एक शख्स उसके इस प्रयास पर पानी फेर देता है। वीडियो के अंत में जो होता है, उसने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि महिला को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड का एक शख्स आया था। वह छत से रस्सी के सहारे महिला के पास पहुंचता है। देखें वीडियो-

खिड़की से कूदने ही वाली होती है महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खिड़की से नीचे कूदने ही वाली होती है। तभी वह शख्स ऊपर से रस्सी के सहारे वहां पहुंच जाता है। महिला नीचे कूदने जा रही थी और नीचे लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। लोग महिला को नीचे न कूदने के लिए मना रहे थे। वहीं महिला खिड़की से कूदने की बात पर अड़ी हुई थी। आप देख सकते हैं कि वह खिड़की पर बैठी हुई है और उसके दोनों पैर जमीन की तरफ लटक रहे हैं। इसी दौरान फायर बिग्रेड का कर्मचारी अपने शरीर में रस्सी बांधकर वहां टपक पड़ता है। आप देख सकते हैं कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं होती कि ऊपर कोई है। इसके बाद वह शख्स महिला के मुंह पर ऐसी लात मारता है कि महिला धड़ाम से पीछे की तरफ कमरे में गिर जाती है। इससे उसकी जान बच जाती है।यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैंं। लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को @usman__haruna नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article