वायरल न्यूज़

बेबी बंप के साथ डिग्री लेने स्टेज पर पहुंची महिला, जज्बा देख मां को लोग कर रहे सलाम, तस्वीर वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 15, 2023, 01:04 PM IST

अमेरिका की एक छात्रा ने अपने गर्भावस्था के दौरान कॉलेज के स्नातक समारोह में न सिर्फ शामिल हुई। बल्कि प्रसव पीड़ा में डिप्लोमा डिग्री प्राप्त करने के लिए स्टेज पर भी गई। ऐसे में उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Image

कॉलेज के स्नातक समारोह में केल्सी हुडी (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्नातक समारोह में डिग्री लेने पहुंची महिला
  • गर्भावस्था में स्टेज पर चली
  • जमकर वायरल हो रही तस्वीर

Kelsey Hoody In College Graduation Ceremony: कहते हैं कि किसी स्त्री के लिए कुछ असंभव नहीं होता, चाहे वह कितनी भी दर्द में हो या उसे कितनी ही तकलीफ क्यों ना हो..। वह अपने पथ पर हमेशा अड़िग होती है, कभी नहीं डगमगाती। इसीलिए कहा जाता है कि एक स्त्री जो कर सकती है, वो बड़े-बड़े धुरंधर भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल, हम आपको ये बात इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अमेरिका के एक कॉलेज में हुए स्नातक समारोह की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद आप भी शायद यही कहें।

मामला कुछ यूं है कि अमेरिका के हेनरी फोर्ड कॉलेज में स्नातक समारोह आयोजन किया गया था, जिसमें सभी छात्र-छात्रा अपनी डिग्रियां लेने पहुंचे थें। ऐसे में वहां केल्सी हुडी नामक एक छात्रा भी पहुंची थी, जैसे ही उसका नाम पुकारा गया और वह स्टेज पर पहुंची, सबकी निगाहें उस पर टिक सी गई। इसका कारण था कि इस दौरान केल्सी प्रेगनेंट है और वह अपने इस अवस्था में भी अपनी डिग्री लेने पहुंची थी। ऐसे में होना क्या था, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते ही आग की तरह ये फैल गई और हो गई वायरल..।

बेबी बंप के साथ केल्सी पहुंची डिग्री लेने..

इस दौरान केल्सी ने कहा कि उसे उसकी डिग्री लेने से कोई भी परिस्थिति नहीं रोक सकती। अगर मेरा बच्चा मेरे साथ होता तब भी मैं उसके अपनी पढ़ाई पूरी करती और डिग्री लेने आती। बता दें, वायरल हो रही तस्वीर शनिवार की बताई जा रही है, जो काफी चर्चा में है। ऐसे में जो भी उनकी यह वायरल तस्वीर देख रहा है, उनके जज्बे को सलाम कर रहा है। केल्सी की वायरल स्टोरी इंटरनेशनल मीडिया में भी काफी सुर्खियां बटोर रही है। वैसे आप आप केल्सी के इस जज्बे को लेकर क्या कहना चाहेंगे, हमें कमेंट कर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article