Viral Video: हर साल बाब बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2026) जारी है। काफी संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं। हालांकि, इस यात्रा के लिए काफी हिम्मत और जज्बे की जरूरत है। कई बार ऐसे श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें नकली पैर के सहारे एक महिला अमरनाथ की यात्रा कर रही है। इस जज्बे को देखकर लोग महिला को सलाम कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस महिला का नाम नेहा भट्टा है। रोड एक्सीडेंट में नेहा अपना एक पैर गंवा चुकी है। लिहाजा, उसने एक नकली पैर लगा रखे हैं। इसी नकली पैर के सहारे उन्होंने अमरनाथ यात्रा के कठिन बालटाल मार्ग को पैदल पूरा किया है। कठिन चढ़ाई के बावजूद उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास लोगों को काफी प्रेरित कर रहा है। वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह वो ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नकली पैर के सहारे जोश में चल रही है। हालांकि, नेहा के साथ उनका एक साथी भी चल रहा है और समस्या आने पर उनकी मदद करता है। देखें वीडियो...
जज्बे ने जीता दिल
जिस अंदाज में नेहा अमरनाथ यात्रा कर रही है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं कई लोगों के लिए वह प्रेरणा भी बन गई। नेहा इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'ampu_tea_nehaa' पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय जरूर बताएं।
